इंजीनियर डेस कुमार साहू की नियुक्ति पर धनंजय साहू ने जताया आभार, प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों को दिया धन्यवाद
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा इंजीनियर डेस कुमार साहू को कार्यकारी संभागीय संयोजक का दायित्व सौंपे जाने पर समाज में हर्ष का माहौल है

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा इंजीनियर डेस कुमार साहू को कार्यकारी संभागीय संयोजक का दायित्व सौंपे जाने पर समाज में हर्ष का माहौल है। इस नियुक्ति पर प्रदेश साहू संघ के संयुक्त सचिव, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के धनंजय साहू ने संघ के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि डेस कुमार साहू को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके अनुभव, कार्यक्षमता और सामाजिक प्रतिबद्धता पर विश्वास का प्रतीक है।
धनंजय साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक बी.सी. साहू, सह संयोजक डॉ. बेदलाल साहू एवं रमाकांत साहू तथा संघ के महामंत्री शंकर साहू के प्रति विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास से समाज के लिए कार्य करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलता है।
इंजीनियर डेस कुमार साहू तकनीकी क्षेत्र में अपने अनुभव के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रुचि रखते हैं। मेट्रो रेल एवं शहरी अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी सेवाएं और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनके व्यक्तित्व के महत्वपूर्ण पहलू हैं। कार्यकारी संभागीय संयोजक के रूप में उनकी भूमिका से संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलने और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
धनंजय साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि डेस कुमार साहू अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उनके अनुभव और सकारात्मक सोच से साहू समाज के विकास, युवाओं को प्रेरित करने तथा संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास होंगे।
उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी सहयोग, एकजुटता और वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन बेहद आवश्यक है। अंत में धनंजय साहू ने सभी पदाधिकारियों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए इंजीनियर डेस कुमार साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
आभार व्यक्त करने वाले:
धनंजय साहू
संयुक्त सचिव, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ








