छत्तीसगढ़

Sex CD scandal: पूर्व CM भूपेश बघेल सेक्स सीडी कांड से बरी, अपने एक्स अकाउंट पर लिखा सत्यमेव जयते, जानें पूरा मामला

र्व मुख्यमंत्री को सीबीआई ने चर्चित सेक्स सीडी कांड में कई आरोप लगाते हुए धारा भी लगाई थी। जिसकी सुनवाई के लिए मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कोर्ट में पेश हुए। पिछली सुनवाई में सीबीआई ने अपना पक्ष रखा था।

SEX CD SCANAL CASE RAIPUR. प्रदेश में चर्चित सीडी कांड केस में पूर्व मुख्यमंत्री को सीबीआई ने बरी कर दिया है। भूपेश पर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें बरी किया गया है। साथ ही इस केस में लगाए गए सभी धाराओं को सीबीआई ने हटा दिया है। इससे भूपेश बघेल को राहत मिली है। वहीं इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर सत्यमेव जयते लिख कर पोस्ट किया है।

ये भी पढ़ेंःViral Video: वाह रे…शिक्षक परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स से कराया नाली साफ, कहा स्वच्छता के लिए कराया

बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री को सीबीआई ने चर्चित सेक्स सीडी कांड में कई आरोप लगाते हुए धारा भी लगाई थी। जिसकी सुनवाई के लिए मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कोर्ट में पेश हुए। पिछली सुनवाई में सीबीआई ने अपना पक्ष रखा था। वहीं इस बार सेक्स सीडी कांड के सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान भूपेश बघेल का फैसला आ गया है और उन्हें सभी आरोपी से बरी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंःCrime News: कोटासागर मेला में उपद्रव करने वाले 7 को धर दबोचा पुलिस ने

एक्स अकाउंट पर लिखा सत्यमेव जयते
इस केस में भूपेश बघेल का फैसला आने के बाद उन्होंने खुशी जाहिर की ही। साथ ही साथ उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर सत्यमेव जयते लिखकर पोस्ट किया।

क्या है सेक्स सीडी कांड
वर्ष 2017 अक्टूबर में छत्तीसगढ़ में एक सेक्स सीडी सामने आयी थी। इसे पूर्व मंत्री राजेश मूणत का बताया जा रहा था। रायपुर के सिविल लाइन थाने में इसका मुकदमा दर्ज हुआ। बाद में पुलिस दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया गया था। उन पर साजिश रचने का आरोप था। भूपेश बघेल ने जमानत लेने से इनकाकर दिया। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गई थी। इस गिरफ्तारी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नया जोश दिया था।

नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भी जीत कर भूपेश बघेल ही मुख्यमंत्री बने। इस मामले में सीबीआई ने 2018 में ही चार्ज सीट पेश कर दी थ्ज्ञी। लेकिन इस पर आगे कोई सुनवाई नहीं हुई थी। अब रायपुर कोर्ट में इसकी बहस चल रही है। इसी में अन्य चार को छोड़कर भूपेश बघेल का फैसला आ गया है और सभी आरोपो से बरी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india