आज का राशिफल 13 मई 2025: वृषभ, कर्क और धनु राशि के लिए मालव्य राजयोग देगा धनवर्षा, जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
शुक्र की स्थिति मालव्य राजयोग का निर्माण कर रही है। इस शुभ संयोग के कारण वृषभ, कर्क और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं आज का राशिफल, किस राशि का दिन कैसा रहेगा।Horoscope Today 13 May 2025 in Hindi | Aaj Ka Rashifal | दैनिक राशिफल मंगलवार

Aaj Ka Rashifal 13 May 2025: मंगलवार, 13 मई 2025 को चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र से हो रहा है। चंद्रमा मंगल की राशि में होकर गुरु के साथ समसप्तक योग बना रहे हैं, साथ ही चंद्रमा से पंचम भाव में शुक्र की स्थिति मालव्य राजयोग का निर्माण कर रही है। इस शुभ संयोग के कारण वृषभ, कर्क और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं आज का राशिफल, किस राशि का दिन कैसा रहेगा।
1. मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज सरकारी कामों में मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा, आय के स्रोत मजबूत होंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा लेकिन वाणी पर संयम रखना जरूरी है। कागजी कार्यों में सावधानी रखें।
भाग्यफल: 91%
उपाय: लाल गाय को गुड़ खिलाएं।
2. वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज मालव्य राजयोग का प्रभाव वृषभ राशि पर सबसे अधिक रहेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
भाग्यफल: 85%
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।
3. मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। शाम का समय व्यापारियों के लिए अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।
भाग्यफल: 78%
उपाय: मारुति स्तोत्र का पाठ करें.
4. कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज आर्थिक मामलों में प्रगति के संकेत हैं। अटके काम पूरे होंगे, मित्रों और परिजनों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ और बच्चों से खुशखबरी मिलने की संभावना है।
भाग्यफल: 82%
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
5. सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
बैंकिंग और लोन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक कार्य में भागीदारी संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पुरानी बीमारी उभर सकती है।
भाग्यफल: 83%
उपाय: हनुमान गायत्री मंत्र का जप करें।
6. कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
भाग्य आज आपके साथ है। करियर में नया अवसर मिलेगा। शिक्षा और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृत्तियों की ओर झुकाव रहेगा। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यफल: 85%
उपाय: लाल गाय को गुड़ रोटी खिलाएं।
7. तुला राशि (Libra Horoscope Today)
सेहत का ध्यान रखें, खानपान संयमित रखें। किसी नई जिम्मेदारी का भार बढ़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।
भाग्यफल: 81%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें, बूंदी का भोग चढ़ाएं।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। निवेश से लाभ संभव है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। उधारी से बचें।
भाग्यफल: 88%
उपाय: मंगल स्तोत्र का पाठ करें।
9. धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। कोई शुभ समाचार मिलेगा। करियर में उन्नति के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी, पर संतुलित खानपान रखें।
भाग्यफल: 84%
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।
10. मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
मौज-मस्ती और उत्साह से भरा दिन रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। संतान से सहयोग मिलेगा। शाम को आकस्मिक लाभ हो सकता है।
भाग्यफल: 87%
उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें.
11. कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
क्रोध और अतिउत्साह से बचें। घरेलू तनाव की संभावना है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। नए अवसर प्राप्त होंगे। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर खर्च संभव है।
भाग्यफल: 82%
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।
12. मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज कार्यक्षेत्र में सावधानी जरूरी है। मेहनत का फल मिलेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सजग रहें। लव लाइफ सुखद रहेगी।
भाग्यफल: 88%
उपाय: श्री गणेश स्तोत्र का पाठ करें।