Newsधर्म आध्यात्म

संस्कृति, संस्कार और नारी शक्ति के रंग में रंगेगा बिलासपुर, 13 अक्टूबर को महिलाओं के लिए खास गरबा महोत्सव

नवरात्रि के उल्लास के बीच बिलासपुर में इस बार गरबा का रंग खास अंदाज में देखने को मिलेगा। संस्कृति, संस्कार और पारंपरिक परंपराओं को समर्पित महिलाओं के लिए विशेष गरबा महोत्सव एवं गरबा प्रतियोगिता का आयोजन 13 अक्टूबर को किया जा रहा है। इस आयोजन में महिलाओं को पारंपरिक गरबा नृत्य के साथ अपनी प्रतिभा और उत्साह प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

BILASPUR NEWS.नवरात्रि के उल्लास के बीच बिलासपुर में इस बार गरबा का रंग खास अंदाज में देखने को मिलेगा। संस्कृति, संस्कार और पारंपरिक परंपराओं को समर्पित महिलाओं के लिए विशेष गरबा महोत्सव एवं गरबा प्रतियोगिता का आयोजन 13 अक्टूबर को किया जा रहा है। इस आयोजन में महिलाओं को पारंपरिक गरबा नृत्य के साथ अपनी प्रतिभा और उत्साह प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

होटल रीति रिवाज, बिलासपुर में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य गरबा के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों को सहेजने के साथ महिलाओं को एक खुशनुमा, गरिमामय और पारिवारिक मंच प्रदान करना है। आयोजन में नृत्य, संगीत, संस्कृति, सौहार्द और नारी शक्ति का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।

मुंबई से पहुंचेंगी सेलिब्रिटी गेस्ट प्रीतिमा भार्गव

गरबा महोत्सव का विशेष आकर्षण मुंबई से पहुंच रहीं सेलिब्रिटी गेस्ट प्रीतिमा भार्गव होंगी। उनकी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं के गरबा नृत्य और संगीत से पूरा माहौल नवरात्रि के रंग में रंगने की उम्मीद है।

आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल गरबा प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़ने तथा मिल-जुलकर उत्सव मनाने का अवसर भी देगा। गरबा की लय, पारंपरिक वेशभूषा और उत्साह के बीच संस्कार और संस्कृति के साथ नारी शक्ति का उत्सव मनाया जाएगा।

बिंदु सिंह कछवाहा हैं मुख्य आयोजक

इस विशेष गरबा महोत्सव की मुख्य आयोजक बिंदु सिंह कछवाहा हैं। आयोजन को सफल बनाने में रश्मि गुप्ता, सोनिया साहू, रानी सिंह और चांदनी भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

आयोजकों ने महिलाओं से इस विशेष आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गरबा, संस्कृति, संस्कार और नारी शक्ति के इस उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।

स्थान: होटल रीति रिवाज, बिलासपुर

दिनांक: 13 अक्टूबर

समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india