Aaj Ka Rashifal 29 August 2025: आज का राशिफल – मेष, वृश्चिक और मकर राशि के लिए बने शुभ योग, मिलेगा खास लाभ
Aaj Ka Rashifal 29 August 2025: आज शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ रही है। चंद्रमा का गोचर तुला राशि में हो रहा है

Aaj Ka Rashifal 29 August 2025: आज शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ रही है। चंद्रमा का गोचर तुला राशि में हो रहा है और इस दौरान स्वाति से विशाखा नक्षत्र तक का संयोग बन रहा है। वहीं शुक्र का प्रवेश कर्क राशि में होने से विशेष शुभ योग बन रहे हैं। खासतौर पर मेष, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए यह दिन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल –
Mesh Rashi – मेष राशि: आर्थिक मामलों में खुशखबरी
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। घर-परिवार में उत्साह और रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा। आर्थिक मामलों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि बड़ा निवेश फिलहाल टालना ही उचित होगा।
- शुभ उपाय: पीपल को जल अर्पित करें।
- भाग्य प्रतिशत: 96%
Vrishabh Rashi – वृषभ राशि: सतर्क रहने की ज़रूरत
वृषभ राशि वालों को आज विरोधियों से सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर सफलता तो मिलेगी लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना हानिकारक हो सकता है। शाम का समय प्रियजन के साथ अच्छा बीतेगा।
- शुभ उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
- भाग्य प्रतिशत: 81%
Mithun Rashi – मिथुन राशि: लेन-देन में सावधानी
मिथुन राशि के लोग आज धन और वादों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में प्रयासों का लाभ मिलेगा और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में सावधानी बरतना आवश्यक है।
- शुभ उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।
- भाग्य प्रतिशत: 82%
Kark Rashi – कर्क राशि: कार्ययोजना से लाभ
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन साहस और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। व्यापार में योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी।
- शुभ उपाय: भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
- भाग्य प्रतिशत: 86%
Singh Rashi – सिंह राशि: पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सम्मान और पदोन्नति के संकेत ला सकता है। नौकरी और व्यवसाय दोनों में शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए।
- शुभ उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
- भाग्य प्रतिशत: 83%
Kanya Rashi – कन्या राशि: आध्यात्मिक झुकाव
कन्या राशि वाले आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आपको बड़े लक्ष्य के साथ छोटे अवसरों का भी सम्मान करना चाहिए।
- शुभ उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
- भाग्य प्रतिशत: 82%
Tula Rashi – तुला राशि: सोच-समझकर निर्णय लें
तुला राशि के जातकों के लिए दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र में अधूरे काम पूरे होंगे और अचानक लाभ भी संभव है।
- शुभ उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।
- भाग्य प्रतिशत: 80%
Vrishchik Rashi – वृश्चिक राशि: तारीफ और तरक्की
वृश्चिक राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और तरक्की के संकेत मिलेंगे। बच्चों या परिवार से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ में भी सकारात्मकता रहेगी।
- शुभ उपाय: श्री शनि चालीसा का पाठ करें।
- भाग्य प्रतिशत: 84%
Dhanu Rashi – धनु राशि: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी
धनु राशि के लोगों को आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और नौकरी तथा व्यापार में लाभ संभव है। हालांकि किसी को उधार देने से बचें।
- शुभ उपाय: पीपल के पेड़ पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें।
- भाग्य प्रतिशत: 82%
Makar Rashi – मकर राशि: नए अवसर मिलेंगे
मकर राशि के लिए आज का दिन खास रहेगा। करियर और रोजगार में नए अवसर मिल सकते हैं। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और अधूरे सपनों की पूर्ति की संभावना है।
- शुभ उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
- भाग्य प्रतिशत: 81%
Kumbh Rashi – कुंभ राशि: धैर्य और संयम रखें
कुंभ राशि वालों को आज धैर्य और संयम बनाए रखना चाहिए। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया निर्णय परेशानी दे सकता है।
- शुभ उपाय: राहु मंत्र “ॐ रां राहवे नमः” का जाप करें।
- भाग्य प्रतिशत: 84%
Meen Rashi – मीन राशि: मान-सम्मान और सहयोग
मीन राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा।
- शुभ उपाय: पीपल को जल अर्पित करें और शनि स्तोत्र का पाठ करें।
- भाग्य प्रतिशत: 88%
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693