Aaj Ka Rashifal 2 September 2025: मंगल और चंद्रमा के शुभ योग से मेष, कन्या और तुला राशि को मिलेगा विशेष लाभ | Today Horoscope in Hindi
Aaj ka rashifal 2 सितंबर 2025, मंगलवार को चंद्रमा का गोचर धनु राशि में हो रहा है और यह मूल नक्षत्र से संचार करेंगे। इस दौरान मंगल की चतुर्थ दृष्टि और गुरु की सप्तम दृष्टि चंद्रमा पर पड़ रही है।

Aaj ka rashifal 2 सितंबर 2025, मंगलवार को चंद्रमा का गोचर धनु राशि में हो रहा है और यह मूल नक्षत्र से संचार करेंगे। इस दौरान मंगल की चतुर्थ दृष्टि और गुरु की सप्तम दृष्टि चंद्रमा पर पड़ रही है। इस शुभ संयोग से कई राशियों को आर्थिक लाभ, मान-सम्मान और सुख-सुविधाओं में वृद्धि प्राप्त होगी। खासतौर पर मेष, कन्या और तुला राशि वालों के लिए यह दिन अत्यंत फलदायक रहेगा।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज भाग्य आपका साथ देगा। नए अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएँ सफल होंगी। घरेलू जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन साझेदारी और सहयोग के लिए शुभ है। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। भावनात्मक विषयों पर नियंत्रण बनाए रखने में आप सफल रहेंगे। करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय अनुकूल है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी लेन-देन से लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। एक के बाद एक लाभकारी अवसर मिलते रहेंगे। जीवनसाथी को आपकी सहायता की आवश्यकता हो सकती है।
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कला और कौशल में निखार आएगा। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहना आवश्यक है। यदि लोन से संबंधित कोई प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलने की संभावना है।
उपाय: हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। किसी भी सरकारी काम में लापरवाही न बरतें। रिश्तेदारों के साथ तालमेल बनाए रखें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।
उपाय: हनुमानाष्टक का पाठ करें।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। छोटी अथवा लंबी यात्रा का योग बन सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय: श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। छात्रों के लिए दिन बेहद अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी।
उपाय: बजरंगबली को सिंदूर का लेपन करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज निर्णय क्षमता का लाभ मिलेगा। दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ाने का समय है। व्यापारिक मामलों में टालमटोल न करें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रगति के अवसर मिलेंगे। माता की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है।
उपाय: लाल चंदन का तिलक करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
प्रबंधन क्षमता मजबूत रहेगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुख और संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
उपाय: जरूरतमंद को अन्न और धन का दान करें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। रुके हुए कार्य दोबारा शुरू होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहेगा। उच्च शिक्षा के इच्छुक जातकों को सफलता मिलेगी। मित्रों और संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज घर-परिवार के मामलों में खुशी मिलेगी। खर्च और आय में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। किसी गुप्त चिंता का निवारण होगा। लव लाइफ में साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। संतान की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: राहु मंत्र का जप करें।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज मनोकामनाएँ पूरी होंगी और मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। सामाजिक छवि बेहतर होगी। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जप करें।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693