छत्तीसगढ़

Bilaspur News: स्कूली छात्रा को कार ने मारी टक्कर, पेड़ से भिड़ी गाड़ी, चालक फरार

शुक्रवार दोपहर शहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल जा रही एक छात्रा को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार पेड़ से जा टकराई और आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायल छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

BILASPUR NEWS. शुक्रवार दोपहर शहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल जा रही एक छात्रा को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार पेड़ से जा टकराई और आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायल छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें: Raipur News: छत्तीसगढ़ में भी होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण, दीपक बैज ने कहा कांग्रेस पार्टी भी तैयार, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

कैसे हुआ हादसा
शुक्रवार को बहतराई रामायण चौक निवासी किसान दीनू साहू की बेटी वर्षा साहू स्कूल के लिए पैदल जा रही थी। जैसे ही वह बहतराई अटल चौक के पास पहुंची, तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि छात्रा को चपेट में लेने के बाद वह आगे जाकर पेड़ से टकरा गई।
छात्रा की हालत
हादसे में छात्रा को चेहरे और पैरों पर गंभीर चोटें आईं। वह खून से लथपथ होकर घायल हो गई। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: Bilaspur News: अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा लेजर शो, आतिशबाजी और स्वच्छता संदेश ने बांधा समा

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: New Delhi: दिल्ली की लव कुश रामलीला में अभिनेत्री पूनम पांडे मंदोदरी के रूप में, विहिप ने जताई आपत्ति

स्थानीय लोगों की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि स्कूल जाने वाले मार्गों पर पुलिस गश्त और यातायात नियंत्रण बढ़ाया जाए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *