छत्तीसगढ़

Promotion news: पुलिस कप्तान रजनेश सिंह का कद हुआ बड़ा, बने SSP

छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। राज्य सरकार ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया। उन्हें एसएसपी लेवल-13 पर पदोन्नत किया गया है।

PROMOTION NEWS BILASPUR. जिले के पुलिस कप्तान रजनेश सिंह का कद बड़ा हो गया है। पुलिस कप्तान को प्रमोट किया गया है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने न सिर्फ बिलासपुर बल्कि इससे पूर्व जहां भी सेवा दी सराहनिय रही। इसके अलावा इन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मोर्चा सम्हाला है। एसपी से अब एसएसपी के तौर पर प्रमोट किया गया है।

ये भी पढ़ेंःसंविदा कर्मियों के पक्ष में फैसला, हाईकोर्ट ने 4 माह में नियमित करने जारी किया आदेश, जानिए पूरा मामला

बता दें, छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। राज्य सरकार ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया। उन्हें एसएसपी लेवल-13 पर पदोन्नत किया गया है। जो कि 1 जनवरी 2025 से प्रभावी माना जाएगा। यह प्रमोशन उन्हें 13 वर्ष के कार्यकाल बाद मिला है।

ये भी पढ़ेंःपहले अपनाया ईसाई धर्म फिर छोड़ दिया पति व बच्चे को, परेशान पति ने की सख्त कार्रवाई की मांग

बीते दिनों छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने 2012 बैंच के 8 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया था। बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों ने रजनेश सिंह का नाम शामिल नहीं हो पाया था। जिसे सुधार करते हुए एसपी से एसएसपी के रूप में पदोन्नत किया गया है।

ये भी पढ़ेंःCrime News: 12वीं छात्रा को पहले खिलायी नशीली चाट, फिर किडनैप कर किया दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला

वर्ष 1997 में डीएसपी के पद पर हुई थी ज्वाइनिंग
रजनेश सिंह वर्ष 1997 में डीएसपी के पद ज्वाइन कर कार्यकाल की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्हें प्रमोशन देकर एडिशनल एसपी बनाया गया। फिर वर्ष 2012 में भारतीय पुलिस सेवा में अवार्ड दिया गया। वर्ष 2017 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया था। अपनी सेवा के दौरान रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, धमतरी, नारायणपुर और वर्तमान में पुलिस अधीक्षक के रूप में बिलासपुर में सेवाएं दे रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *