धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 9 October 2025: कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा दोहरा लाभ, जानें आज का भविष्यफल

Aaj ka rashifal 9 October 2025: आज का दिन ज्योतिष दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चंद्रमा का गोचर मेष राशि से निकलकर रात्रि में वृषभ राशि में होगा और भरणी नक्षत्र से संचार करेगा। वहीं, शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश से सूर्य और शुक्र का द्विग्रह योग बन रहा है।

Aaj ka rashifal 9 October 2025: आज का दिन ज्योतिष दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चंद्रमा का गोचर मेष राशि से निकलकर रात्रि में वृषभ राशि में होगा और भरणी नक्षत्र से संचार करेगा। वहीं, शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश से सूर्य और शुक्र का द्विग्रह योग बन रहा है। इस योग का असर कई राशियों पर दिखाई देगा। विशेष रूप से कर्क, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को आज आर्थिक और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा मिश्रित रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें और अनावश्यक विवादों से बचें। किसी पुराने मित्र से सहायता प्राप्त हो सकती है। कर्ज या उधार से जुड़ा कोई मामला अटक सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। शाम का समय सुकूनभरा रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: भगवान शिव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। निवेश से लाभ होने की संभावना है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। लव लाइफ में सामंजस्य बना रहेगा। शौक या सौंदर्य से जुड़ी वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। फिजूलखर्ची से बचें, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। सामाजिक या धार्मिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। प्रेम जीवन में तालमेल बना रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मेहनत का उचित फल मिलेगा और पारिवारिक सहयोग से मनोबल बढ़ेगा। हालांकि, पिता की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। सुख-सुविधाओं में धन व्यय होने की संभावना है।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। ससुराल पक्ष से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
भाग्य प्रतिशत: 80%
उपाय: सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को आज मेहनत का फल मिलेगा। आलस्य से बचें और अपने अधूरे कार्यों को पूरा करें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। अनावश्यक खर्च से बचें।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल होंगे। नई योजनाओं को शुरू करने के लिए शुभ समय है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान बढ़ेगा।
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज के दिन आपके प्रयास सफल होंगे। व्यापार में विस्तार का योग है। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता मिल सकती है। किसी विवाद में न पड़ें। शाम का समय शुभ कार्यों में व्यतीत होगा।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आज पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: गुड़ और चने की दाल गाय को खिलाएं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। भविष्य के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। पारिवारिक मामलों में सामंजस्य रहेगा और विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपके कार्य सफल होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी महत्वपूर्ण सौदे से लाभ मिल सकता है। हालांकि कीमती वस्तुओं की सुरक्षा का ध्यान रखें। जीवनसाथी के प्रति सम्मान का भाव बनाए रखें।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि (Pisces)

आज मीन राशि के जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विवाह से जुड़े अटके मामलों में प्रगति होगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: पीले चंदन का तिलक लगाकर हरि स्तोत्र का पाठ करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *