आज का राशिफल 8 मई 2025: वृषभ, कर्क और कन्या राशि के लिए शुभ दिन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर और सप्तम भाव में शुक्र की उपस्थिति जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। आइए जानें, आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 8 May 2025: आज 8 मई 2025 दिन गुरुवार का राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित है। आज का दिन वृषभ, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्राधियोग और बुधादित्य योग के चलते बेहद शुभ साबित हो सकता है। कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर और सप्तम भाव में शुक्र की उपस्थिति जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। आइए जानें, आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries) – आज सतर्कता से मिलेगा लाभ
मेष राशि वालों को आज अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। धन लाभ के योग हैं और तकनीकी क्षेत्रों में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। कानूनी मामलों में लाभ होगा। लव लाइफ में नए आयाम जुड़ सकते हैं। ऑफिस में दूसरों के मामलों से दूरी बनाकर रखें।
शुभ उपाय: जल में हल्दी मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।
भाग्य प्रतिशत: 81%
वृषभ राशि (Taurus) – करियर में तरक्की के संकेत
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांटिक और प्रगतिकारक रहेगा। करियर में तरक्की और नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। महिला सहकर्मियों का विशेष सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी।
शुभ उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 87%
मिथुन राशि (Gemini) – प्रेम और सुखद अनुभवों का दिन
आज चंद्रमा और गुरु के शुभ योग से मिथुन राशि वालों के जीवन में सुख और प्रेम का संचार होगा। करियर में चतुराई और बुद्धिमानी से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे और मनचाहा भोजन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ उपाय: “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें।
भाग्य प्रतिशत: 87%
कर्क राशि (Cancer) – करियर में मिलेगा बड़ा अवसर
कर्क राशि के जातकों को करियर में आज सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों से लाभ होगा। जोखिम भरे फैसलों से बचें।
शुभ उपाय: रुद्राष्टक का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 87%
सिंह राशि (Leo) – सफलता का मिलेगा फल
सिंह राशि के लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कारोबार में तरक्की होगी और मनचाही खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
भाग्य प्रतिशत: 85%
कन्या राशि (Virgo) – तकनीकी क्षेत्रों में मिलेगी सफलता
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और कल्पनाशीलता से भरा रहेगा। तकनीकी और जल से संबंधित कार्यों में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
शुभ उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 84%
तुला राशि (Libra) – खर्च और चिंता के बीच सुखद समाचार
तुला राशि के लोगों को आज खर्चों में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी नौकरी या करियर से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 88%
वृश्चिक राशि (Scorpio) – सरकारी काम में हो सकती है बाधा
आज वृश्चिक राशि के जातकों को सरकारी कामों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में वाणी पर संयम रखें। पुराने रुके धन की प्राप्ति संभव है। खान-पान में सतर्क रहें।
शुभ उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 78%
धनु राशि (Sagittarius) – पारिवारिक सहयोग से मिलेगी राहत
धनु राशि के लोगों को आज जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाओं में बदलाव संभव है। घरेलू खरीदारी हो सकती है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ उपाय: श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 86%
मकर राशि (Capricorn) – मेहनत का मिलेगा भरपूर फल
मकर राशि के जातकों को आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वैवाहिक तनाव दूर हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य में भागीदारी हो सकती है। अपने शौक के लिए धन खर्च करेंगे।
शुभ उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
भाग्य प्रतिशत: 82%
कुंभ राशि (Aquarius) – ज्ञान और तकनीक से मिलेगा लाभ
कुंभ राशि के लोगों को आज तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने मित्र मददगार साबित हो सकते हैं। जल्दबाजी से निर्णय न लें। किसी महत्वपूर्ण यात्रा का योग है।
शुभ उपाय: पीले चंदन का तिलक लगाएं।
भाग्य प्रतिशत: 87%
मीन राशि (Pisces) – इच्छाओं की पूर्ति का दिन
मीन राशि वालों को आज अपने प्रयासों का पूर्ण फल मिलेगा। करियर में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय बितेगा। संतान से जुड़ी चिंता रह सकती है।
शुभ उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 84%
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693