Aaj Ka Rashifal 23 November 2025: वृषभ, तुला और धनु राशि पर हंस राजयोग की विशेष कृपा; जानिए आज का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 23 November 2025: हंस राजयोग और अनफा योग के प्रभाव से वृषभ, तुला और धनु राशि के लिए दिन होगा खास। जानिए मेष से मीन तक आज का सटीक और विस्तृत दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 23 November 2025: आज रविवार के दिन ग्रह स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। चंद्रमा आज वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा और ज्येष्ठा नक्षत्र से गोचर करेगा। इस बदलाव से शुक्र और चंद्रमा के संयोग से अनफा योग बन रहा है। वहीं गुरु के उच्च राशि में होने से हंस राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो विशेष रूप से वृषभ, तुला और धनु राशि को लाभ, सफलता और सौभाग्य प्रदान करेगा। जानिए आज का विस्तृत राशिफल—
मेष राशि – लाभ मिलने से संतोष रहेगा
चंद्रमा के नवम भाव में आगमन से दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में आपकी मेहनत रंग लाएगी। यदि पहले कोई निवेश किया था तो उससे लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा, लेकिन क्रोध पर काबू रखें।
भाग्यफल: 85%
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि – रुका पैसा मिल सकता है
आज आपके लिए विशेष शुभ समय है। नई योजनाओं पर काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापारियों को लाभ और घर में खुशखबरी मिलने के योग हैं। फंसा धन वापस मिलने की भी प्रबल संभावना है। शाम को जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
भाग्यफल: 84%
उपाय: उड़द दाल का दान करें।
मिथुन राशि – मिला-जुला दिन, पर लाभ संभव
नौकरी से जुड़े मसले दोपहर बाद सुलझ जाएंगे। शाम को धन लाभ मिल सकता है, हालांकि खर्च बढ़ेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। छात्रों को पढ़ाई दोहराने का मौका मिलेगा।
भाग्यफल: 82%
उपाय: गाय को काले चने और गुड़ खिलाएं।
कर्क राशि – सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा
आज आप अपने काम में फोकस्ड रहेंगे और विरोधी भी आपकी प्रगति रोक नहीं पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। अचानक यात्रा संभव है। घर में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है।
भाग्यफल: 86%
उपाय: माता पार्वती की पूजा करें।
सिंह राशि – सतर्क रहें, जल्दबाजी न करें
मन में दुविधा रह सकती है। महत्वपूर्ण काम वरिष्ठों की सलाह से करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मेहनत से ही सफलता मिलेगी। व्यापार में अवसर चूकने का डर रहेगा, इसलिए सजग रहें।
भाग्यफल: 82%
उपाय: अन्न का दान करें।
कन्या राशि – सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा
क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है। घरेलू तनाव खत्म होगा। नौकरीपेशा लोगों को सहयोग मिलेगा। दिन मौज-मस्ती में बीत सकता है। आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें।
भाग्यफल: 87%
उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र पढ़ें।
तुला राशि – करियर में उन्नति, सरप्राइज़ संभव
आज ग्रह आपके पक्ष में हैं। कार्यक्षेत्र में पद और अधिकार बढ़ सकते हैं। कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। परिवार के साथ शॉपिंग में खर्च करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
भाग्यफल: 83%
उपाय: भगवन गणेश को 21 दूर्वा चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि – सेहत पर ध्यान दें
आज स्वास्थ्य लापरवाही से बिगड़ सकता है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कला और लेखन से जुड़े लोगों को मौका मिलेगा।
भाग्यफल: 81%
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
धनु राशि – रुकी योजनाएँ आगे बढ़ेंगी, धन लाभ
बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रुका धन वापस आएगा। व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है। परिवार से सहारा मिलेगा। शाम मनोरंजन और स्वादिष्ट भोजन में बीतेगी।
भाग्यफल: 84%
उपाय: शिव चालीसा पढ़ें।
मकर राशि – दिन रहेगा अनुकूल
कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल होगा। वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा। प्रॉपर्टी विवाद निपट सकता है। व्यापार में लाभ संभव है। दांपत्य जीवन में तालमेल बढ़ेगा।
भाग्यफल: 86%
उपाय: वस्त्र और भोजन का दान करें।
कुंभ राशि – निवेश के लिए शुभ समय
नई योजनाओं में निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-सुविधाओं का आगमन होगा। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए वाणी संयमित रखें। यात्रा योग बन रहा है।
भाग्यफल: 84%
उपाय: जरूरतमंद को चावल दान करें।
मीन राशि – प्रतियोगिता में सफलता, सम्मान बढ़ेगा
आज आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। परिवार में शादी की चर्चा हो सकती है। धार्मिक यात्रा संभव है। समाज में योगदान के लिए प्रशंसा मिलेगी।
भाग्यफल: 84%
उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें।






