धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: शनिवार को बन रहे दुर्लभ योग, मेष-कर्क-कन्या को होगा बड़ा लाभ। जानिए आज का राशिफल

20 दिसंबर 2025 का आज का राशिफल पढ़ें। जानिए सभी 12 राशियों का करियर, धन, प्रेम, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा विस्तृत भविष्यफल।

Aaj Ka Rashifal 20 december 2025: शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से खास माना जा रहा है। आज चंद्रमा मूल नक्षत्र में भ्रमण करते हुए धनु राशि में स्थित है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह का गोचर भी धनु राशि में होने से कई शुभ और दुर्लभ ज्योतिषीय योग बन रहे हैं। चंद्रमा, शुक्र और गुरु के बीच समसप्तक योग बन रहा है, जो भाग्य को मजबूती देता है। वहीं सूर्य, मंगल, शनि, शुक्र और चंद्रमा के कारण केंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इन ग्रहों के संयुक्त प्रभाव से आज का दिन विशेष रूप से मेष, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभ, उन्नति और सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास और सफलता से भरा रहेगा। लंबे समय से की जा रही मेहनत अब रंग लाती नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है, विशेषकर लोहा, हार्डवेयर और निर्माण सामग्री से जुड़े कार्यों में। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और सुखद रहेगा। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी।
भाग्य साथ देगा: 88%
उपाय: पीपल के वृक्ष पर तिल मिश्रित जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

वृषभ राशि के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतना जरूरी होगा। किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें, खासकर आर्थिक मामलों में। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, पुरानी समस्या उभर सकती है।
भाग्य साथ देगा: 80%
उपाय: शुक्र ग्रह के मंत्र का नियमित जाप करें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक और उत्साह से भरा रहेगा। आप अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को टीमवर्क का पूरा लाभ मिलेगा। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ मधुर समय बिताने का अवसर मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं।
भाग्य साथ देगा: 87%
उपाय: पीपल पर जल अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद मजबूत रहेगा। व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर खानपान में संयम रखें।
भाग्य साथ देगा: 84%
उपाय: जरूरतमंद को अन्न का दान करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज सिंह राशि वालों का प्रभाव कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ संभव है। पारिवारिक जीवन में ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। खानपान में लापरवाही से बचें।
भाग्य साथ देगा: 87%
उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति और संतुलन का रहेगा। आपकी कार्यकुशलता और समझदारी से रुके हुए काम पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। संतान को लेकर थोड़ी चिंता संभव है। स्वास्थ्य में सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
भाग्य साथ देगा: 85%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

तुला राशि वालों को आज कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
भाग्य साथ देगा: 83%
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

आज आपकी मेहनत और लगन आपको लाभ दिलाएगी। नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में अच्छी कमाई होगी, खासकर होटल और किराना क्षेत्र से जुड़े लोगों को। परिवार में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
भाग्य साथ देगा: 87%
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभ और यात्रा का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी।
भाग्य साथ देगा: 88%
उपाय: किसी जरूरतमंद को घी का दान करें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

मकर राशि वालों को आज अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं। गुस्से और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। परिवार से सहयोग मिलेगा।
भाग्य साथ देगा: 82%
उपाय: पीपल पर काले तिल मिला जल अर्पित करें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज कुंभ राशि वालों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या का समाधान हो सकता है।
भाग्य साथ देगा: 84%
उपाय: चावल और उड़द दाल का दान करें।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्य साथ देगा: 85%
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india