Fire Broke: प्रताप चौक पर कपड़े की दुकान में भीषण आग, चपेट में आईं दो अन्य दुकानें, लाखों का नुकसान
प्रताप चौक स्थित 'साक्षी फैशन' नामक कपड़े की दुकान में देर रात करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। दुकान के संचालक कृष्णा बनर्जी ने बताया कि घटना के समय वे शहर से बाहर थे। पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर उनके परिवार के सदस्यों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया। प्राथमिक दृष्टि में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

BILASPUR NEWS. शहर के व्यस्ततम इलाके प्रताप टॉकीज चौक के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि इसकी लपटें पड़ोस की दो अन्य दुकानों तक फैल गईं। इस हादसे में लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर खाक होने का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार, प्रताप चौक स्थित ‘साक्षी फैशन’ नामक कपड़े की दुकान में देर रात करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। दुकान के संचालक कृष्णा बनर्जी ने बताया कि घटना के समय वे शहर से बाहर थे। पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर उनके परिवार के सदस्यों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया। प्राथमिक दृष्टि में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
दोबारा भड़की लपटें, दमकल की मशक्कत
घटनास्थल पर पहुँची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था, लेकिन कुछ घंटों बाद आग दोबारा भड़क उठी। आशंका जताई जा रही है कि पिछली रात आग पूरी तरह से बुझी नहीं थी, जिसके कारण वह फिर से सुलग गई और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
लाखों का माल खाक
अग्निकांड की इस घटना में दुकान में रखा स्टॉक और फर्नीचर पूरी तरह जल गया है। संचालक के मुताबिक, नुकसान का आंकड़ा लाखों में है। फिलहाल दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।








