छत्तीसगढ़

Bilaspur News: अवैध संबंध के शक में खूनी खेल, पिता और दो बेटों ने तलवार से किया हमला, वृद्धा की मौत, 8 घायल

Bilaspur News: अवैध संबंध के शक में उपजा विवाद बुधवार शाम खूनी हिंसा में बदल गया। रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर एक ही परिवार पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में 70 वर्षीय मुराद बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के 8 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bilaspur News: अवैध संबंध के शक में उपजा विवाद बुधवार शाम खूनी हिंसा में बदल गया। रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर एक ही परिवार पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में 70 वर्षीय मुराद बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के 8 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, पेंडरवा निवासी सुरेश श्रीवास को अपनी पत्नी और चांदी खान उर्फ शेख सलीम के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पिछले एक साल से विवाद चल रहा था। करीब तीन महीने पहले सुरेश ने सामाजिक स्तर पर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था, लेकिन रंजिश खत्म नहीं हुई।

मंगलवार को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद बुधवार शाम करीब 5 बजे सुरेश अपने दो बेटों के साथ तलवार लेकर चांदी खान के घर पहुंच गया। उस समय घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, जबकि चांदी खान और उसका भाई शेख शब्बीर घर पर नहीं थे। आरोपियों ने घर में घुसकर अंधाधुंध हमला कर दिया।

खाट पर लेटी मुराद बेगम पर वार करने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक दिन पहले ही शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे यह बड़ी वारदात हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india