छत्तीसगढ़

Crime News: शादी के रिश्ते पर टकराव बना हिंसा की वजह, युवती के पिता पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी फरार

साहिल मरावी नामक युवक एक युवती से विवाह करना चाहता था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन पारिवारिक सहमति नहीं बनने के कारण विवाद गहराता गया।

BILASPUR NEWS. शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड इलाके में प्रेम संबंध और शादी को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। माता चौरा स्थित एसबीटी कॉलेज के सामने एक युवती के पिता पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी युवक घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, साहिल मरावी नामक युवक एक युवती से विवाह करना चाहता था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन पारिवारिक सहमति नहीं बनने के कारण विवाद गहराता गया। परिजनों का आरोप है कि युवती के पिता मोहित दास मानिकपुरी ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

विवाद के बाद हमला, गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक, रविवार को दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने गुस्से में आकर युवती के पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

आरोपी की तलाश में पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम की स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india