Bilaspur News: बिलासपुर प्रेस क्लब और अपोलो हॉस्पिटल की पहल, 1 नवंबर को लगेगा निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब और अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 1 नवंबर 2026 को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब और अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 1 नवंबर 2026 को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर में आयोजित होगा। इसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की निःशुल्क जांच कर परामर्श देंगे।
शिविर में पेट एवं लीवर रोग, हृदय रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, शिशु रोग, जनरल मेडिसिन और दंत रोग से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही डाइटीशियन द्वारा खानपान एवं पोषण संबंधी सलाह भी दी जाएगी, ताकि लोग बेहतर जीवनशैली अपनाकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें।
आयोजकों के अनुसार शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों में डॉ. समर्थ शर्मा, डॉ. लाजपत अग्रवाल, डॉ. अभिषेक कौशले, डॉ. वेद व्यास चौधरी, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. शांभवी कल्याणी, डॉ. पायल लहड़ा, डॉ. मंदार गोकाकते तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकृति यदु सहित अन्य विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे।
शिविर के दौरान फैब्रिस्कैन के माध्यम से लीवर की विशेष जांच, आंखों की जांच, मैमोग्राफी एवं पैप स्मीयर, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और जनरल वाइटल्स की जांच निःशुल्क की जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को समय पर स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करने, विशेषज्ञों से परामर्श लेने और गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना है।
बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा और उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने पत्रकारों एवं उनके परिवार के सदस्यों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर के पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए अजीत मिश्रा के मोबाइल नंबर 9827177004 और विजय क्रांति तिवारी के नंबर 7773033332 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के संपर्क नंबर 97555 50776 और 07752-248300 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।








