Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
ग्राम खोरसी निवासी आरोपी खिलावन सोनी (पिता पुरन सोनी, उम्र 33 वर्ष) और पीड़िता के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी जब पीड़िता के माता-पिता को हुई, तो आरोपी ने शादी करने का वादा किया।

BILASPUR NEWS. थाना मस्तुरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खोरसी निवासी आरोपी खिलावन सोनी (पिता पुरन सोनी, उम्र 33 वर्ष) और पीड़िता के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी जब पीड़िता के माता-पिता को हुई, तो आरोपी ने शादी करने का वादा किया।
घर में अकेली पाकर बनाता था संबंध
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि पूर्व में जब उसके माता-पिता और भाई-बहन रोजी-मजदूरी के लिए बाहर चले जाते थे, तब आरोपी उसके घर आकर शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। हद तो तब हो गई जब बीते 1 मई 2026 को आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़िता को भगाकर रायपुर स्थित अपनी बहन के किराये के मकान में ले गया।
पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोचा
आरोपी के वादों से तंग आकर पीड़िता ने 5 जून 2026 को मस्तुरी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 343/2026, धारा 69 (BNS) के तहत मामला दर्ज किया।
मस्तुरी पुलिस के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी खिलावन सोनी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद 5 जून को उसे विधिवत गिरफ्तार कर, 6 जून (शनिवार) को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।”








