Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: जानें कैसे बुधादित्य योग और ग्रहों की युति आपके दिन को प्रभावित करेगी। मेष, कर्क और मीन के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी , जानें राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: आज का दिन 15 अगस्त 2025, शुक्रवार है। स्वतंत्रता दिवस के इस खास दिन पर ग्रहों की चाल कुछ विशेष संयोग बना रही है। चंद्रमा मेष राशि में गोचर करते हुए शनि और मंगल के बीच समसप्तक योग बना रहे हैं

Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: आज का दिन 15 अगस्त 2025, शुक्रवार है। स्वतंत्रता दिवस के इस खास दिन पर ग्रहों की चाल कुछ विशेष संयोग बना रही है। चंद्रमा मेष राशि में गोचर करते हुए शनि और मंगल के बीच समसप्तक योग बना रहे हैं, जबकि सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। गुरु और शुक्र एक साथ मिथुन राशि में हैं, जो कुछ राशियों के लिए अवसर और तरक्की के दरवाजे खोलेंगे। आइए जानते हैं, आज का राशिफल आपके जीवन में क्या बदलाव ला सकता है।
Aries – मेष राशि:
मेष राशि वालों के लिए आज चंद्रमा का प्रभाव बेहद अनुकूल रहेगा। सुबह से ही आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और कई काम समय से पूरे होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा और पार्टनरशिप के मामलों में भी सफलता मिलेगी।
Lucky Tip: श्रीसूक्त का पाठ करें और छोटी कन्या को मिठाई खिलाएं।
भाग्य प्रतिशत: 92%
Taurus – वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज खर्चों में वृद्धि संभव है। अनावश्यक खरीदारी से बचें। हालांकि शाम तक कुछ मनोरंजक गतिविधियां आपका मूड अच्छा कर देंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन भोजन में संयम रखें।
Lucky Tip: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 82%
Gemini – मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लिए सुबह थोड़ी उलझन भरी रह सकती है। पेंडिंग काम निपटाने में समय और पैसा दोनों लगेंगे। हालांकि लव लाइफ में संतुलन और समझ बनी रहेगी। किसी सहकर्मी से छोटी-मोटी बहस संभव है।
Lucky Tip: गायत्री चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 80%
Cancer – कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक सुख और आर्थिक लाभ देने वाला है। पिता या घर के वरिष्ठ सदस्यों से सहायता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे। यात्रा के समय सतर्क रहें।
Lucky Tip: शिवजी का दूध से अभिषेक करें।
भाग्य प्रतिशत: 89%
Leo – सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की भरा रहेगा। नई डील और प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन या पोज़ीशन में बदलाव के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।
Lucky Tip: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 88%
Virgo – कन्या राशि:
कन्या राशि वालों को आज निवेश और आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अचानक लाभ के योग भी बन रहे हैं।
Lucky Tip: लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 84%
Libra – तुला राशि:
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नई शुरुआत और अवसर लेकर आ सकता है। बिजनेस में लाभ और परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।
Lucky Tip: शिव चालीसा का पाठ करें और जलाभिषेक करें।
भाग्य प्रतिशत: 86%
Scorpio – वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों को आज बड़े निर्णय लेने से बचना चाहिए। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें।
Lucky Tip: देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
भाग्य प्रतिशत: 78%
Sagittarius – धनु राशि:
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार के साथ आनंदमय रहेगा। बिजनेस में बढ़त और धर्म-कर्म में भागीदारी से मानसिक शांति मिलेगी।
Lucky Tip: भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी को जल दें।
भाग्य प्रतिशत: 87%
Capricorn – मकर राशि:
मकर राशि वालों को आज संतुलित आर्थिक प्लानिंग करनी होगी। सेहत में थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। लव लाइफ में स्थिरता रहेगी और यात्रा का योग बन सकता है।
Lucky Tip: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
भाग्य प्रतिशत: 81%
Aquarius – कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान दें। पारिवारिक माहौल बनाए रखने के लिए धैर्य जरूरी होगा।
Lucky Tip: लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 79%
Pisces – मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी ला सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बितेगा। करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे और पेंडिंग काम पूरे होंगे।
Lucky Tip: शिव चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 88%
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693