Aaj Ka Rashifal 14 May 2025: मिथुन, कन्या और तुला राशि के लिए बना शुभ संयोग, जानें आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए
शुभ संयोगों का विशेष प्रभाव मिथुन, कन्या और तुला राशि पर पड़ेगा, जिससे उनके लिए दिन अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

Horoscope Today 14 May 2025, बुधवार: आज 14 मई 2025, दिन बुधवार को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण संयोग बन रहे हैं। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में अनुराधा से ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। साथ ही सूर्य और गुरु का भी रात्रि में गोचर होने वाला है। इन ग्रह परिवर्तनों के साथ-साथ बुधादित्य योग, चंद्राधि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है। इन शुभ संयोगों का विशेष प्रभाव मिथुन, कन्या और तुला राशि पर पड़ेगा, जिससे उनके लिए दिन अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope in Hindi) सभी 12 राशियों के लिए—
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
लाभ और खर्च दोनों का दिन
आज आपके लिए धन लाभ के अवसर बन रहे हैं, लेकिन साथ में खर्च भी बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। नौकरी में तनाव रह सकता है, इसलिए संयम से काम लें। लव लाइफ में गलतफहमियों से बचें।
शुभ उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
भाग्य प्रतिशत: 78%
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
भावुकता से बचें, लाभ के योग हैं
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। कोई नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी।
शुभ उपाय: “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जप करें।
भाग्य प्रतिशत: 82%
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
व्यस्त लेकिन लाभदायक दिन
आज आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है लेकिन साथ ही धन लाभ भी संभव है। बच्चों की शिक्षा से जुड़े कार्य में सफलता मिलेगी। युवाओं को नौकरी संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 87%
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
लेन-देन में सावधानी रखें
बिजनेस में लाभ होगा लेकिन लेन-देन में सतर्कता बरतें। किसी पुराने झंझट का समाधान मिल सकता है। नए कपड़ों या शौक की वस्तुएं खरीदने का मन बन सकता है।
शुभ उपाय: श्रीकृष्ण की पूजा करें और तुलसी की मंजरी चढ़ाएं।
भाग्य प्रतिशत: 88%
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
सरकारी कार्यों में सफलता
आज सरकारी या विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में अनुकूलता रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सामाजिक व पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
शुभ उपाय: गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं।
भाग्य प्रतिशत: 85%
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
रुके काम होंगे पूरे, नौकरी में लाभ
आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। लव लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएगा।
शुभ उपाय: माता सरस्वती की पूजा करें और “ॐ रां राहवे नमः” का जप करें।
भाग्य प्रतिशत: 89%
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
अचानक धन लाभ संभव
आज मानसिक तनाव दूर होगा। पैसों से जुड़ा लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी उलझन का समाधान मिलेगा।
शुभ उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 90%
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
धार्मिक रुचि और शुभ समाचार
धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। कार्यस्थल की उलझनें दूर होंगी।
शुभ उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 82%
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
सम्मान में वृद्धि और लाभकारी सौदे
आज आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सम्मान बढ़ेगा और कोई लाभकारी गिफ्ट या डील भी मिल सकती है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें।
शुभ उपाय: श्री गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 89%
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आर्थिक सुधार और व्यस्त दिन
लंबे समय से रुका कोई कार्य पूरा हो सकता है। व्यवसाय शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
शुभ उपाय: गणेशजी को 21 दूर्वा अर्पित करें।
भाग्य प्रतिशत: 85%
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
संयम से बनेंगे बिगड़े काम
आज तनाव और उलझनों का दिन हो सकता है, परंतु संयम से कार्य सफल हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी लाभ संभव है।
शुभ उपाय: किसी किन्नर को दान दें।
भाग्य प्रतिशत: 82%
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
नौकरी और संपत्ति विवाद में सफलता
आज का दिन नौकरी में अनुकूल रहेगा। यदि कोई संपत्ति संबंधी विवाद है तो उसमें जीत मिल सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें, माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ उपाय: दुर्गा देवी का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 89%