धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 18 january 2026: आज गजकेसरी योग के लाभ से इन दो राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल।

आज का राशिफल 18 जनवरी 2026: चंद्रमा के गोचर से मेष, मिथुन और तुला राशि को मिलेगा विशेष लाभ। जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ योग और उपाय।

18 january 2026 Aaj Ka Rashifal Today in Hindi: आज रविवार, 18 जनवरी 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में संचार करेंगे। ग्रहों की इस स्थिति के कारण दिन के पहले भाग में गजकेसरी योग का निर्माण होगा, जो बुद्धि, सम्मान और आर्थिक उन्नति का संकेत देता है। वहीं दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा और मंगल की युति से धन योग बन रहा है, जिससे आय और लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
आज का दिन विशेष रूप से मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। हालांकि अन्य राशियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं आज का दैनिक राशिफल।


मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और सफलता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी, जिससे आपकी छवि और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे।
शुभ उपाय: रुद्राष्टक का पाठ करें और गाय को गुड़ खिलाएं।
भाग्य प्रतिशत: 87%


वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। चंद्रमा के शुभ प्रभाव से दिन का दूसरा भाग विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और रिश्तेदारों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। घर के लिए कोई कीमती वस्तु या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
शुभ उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 89%


मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

आज मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। किसी पुराने लेन-देन का निपटारा हो सकता है। मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
शुभ उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।
भाग्य प्रतिशत: 87%


कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और शिक्षा के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। सहकर्मियों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर की साज-सज्जा या किसी पारिवारिक योजना में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। साझेदारी में किया गया कार्य लाभ देगा। बच्चों की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें और शिवजी का अभिषेक करें।
भाग्य प्रतिशत: 88%


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि वालों का सामाजिक दायरा आज बढ़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी सिद्ध होगी। कार्य से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। संपत्ति या जमीन-जायदाद से संबंधित किसी पुराने मामले में समाधान निकल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ उपाय: सूर्य देव को कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।
भाग्य प्रतिशत: 84%


कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक सौहार्द को मजबूत करने वाला रहेगा। किसी पुराने पारिवारिक विवाद का समाधान संभव है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ उपाय: जरूरतमंद को अन्न का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 85%


तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रगति और उपलब्धियों से भरा रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा और आपकी रचनात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
शुभ उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
भाग्य प्रतिशत: 86%


वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

आज वृश्चिक राशि के जातकों में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। तकनीकी या प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ की संभावना है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन जोखिम भरे फैसलों से बचना बेहतर रहेगा।
शुभ उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।
भाग्य प्रतिशत: 87%


धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन का पहला भाग पारिवारिक सुख देने वाला रहेगा, जबकि दूसरा भाग आर्थिक लाभ दिला सकता है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है।संतान पक्ष से खुशी और गर्व की अनुभूति होगी।
शुभ उपाय: श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 85%


मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि वालों को आज आय के साथ-साथ खर्चों पर भी नजर रखनी होगी। कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है। पारिवारिक जीवन में सम्मान और सहयोग मिलेगा, लेकिन भावुक होकर निर्णय लेने से बचें।प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ उपाय: चावल का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 88%


कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

आज कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य और खर्च दोनों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक पल मिलेंगे। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क लाभ देंगे।पिता या किसी बड़े व्यक्ति से आर्थिक या मानसिक सहयोग मिलने के संकेत हैं।
शुभ उपाय: शिवजी को बेलपत्र और बेर अर्पित करें।
भाग्य प्रतिशत: 81%


मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। शिक्षा और करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में भागीदारी से मानसिक संतुलन बना रहेगा।
शुभ उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और सेहत भी सामान्य से बेहतर रहेगी।
भाग्य प्रतिशत: 87%

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india