छत्तीसगढ़

Honeytrap: जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर युवक का बनाया अश्लील वीडियो, 1 लाख की मांग

मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित नोहर कुमार सूर्यवंशी (33), जो केवतरा आवासपारा का निवासी है और प्राइवेट जॉब करता है, उसने पुलिस को बताया कि उसकी जान-पहचान पास के गाँव की एक महिला से थी। 1 फरवरी को महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन का हवाला देकर नोहर को अपने घर आमंत्रित किया। युवक जब वहां पहुँचा, तो वहां पहले से ही उसकी एक अन्य महिला मित्र मौजूद थी।

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर एक युवक को घर बुलाया और षड्यंत्र रचकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अब आरोपी महिला वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजकर युवक को ब्लैकमेल कर रही है और उससे 1 लाख रुपये की फिरौती मांग रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:Railway News: बस्तर के यात्रियों को बड़ी राहत: जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 15 मार्च को होगी रवाना

साजिश के तहत घर बुलाया

​जानकारी के मुताबिक, मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित नोहर कुमार सूर्यवंशी (33), जो केवतरा आवासपारा का निवासी है और प्राइवेट जॉब करता है, उसने पुलिस को बताया कि उसकी जान-पहचान पास के गाँव की एक महिला से थी। 1 फरवरी को महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन का हवाला देकर नोहर को अपने घर आमंत्रित किया। युवक जब वहां पहुँचा, तो वहां पहले से ही उसकी एक अन्य महिला मित्र मौजूद थी।

कमरे में बनाया अश्लील वीडियो

​आरोप है कि सोची-समझी साजिश के तहत आरोपी महिला ने युवक और उसकी महिला मित्र को एक खाली कमरे में भेज दिया। जब दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, तब आरोपी महिला ने छिपकर उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। घटना के कुछ दिनों बाद आरोपी महिला ने युवक के मोबाइल पर वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजे और खुलासा किया कि उसके पास पूरी क्लिप मौजूद है।

सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

​आरोपी महिला ने युवक से वीडियो के बदले 1 लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने पचपेड़ी थाने में सोमवार को लिखित शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें:Viral Video: रायपुर आमानाका चौपाटी बनी विवादों का केंद्र, अवैध शराब बिक्री के वीडियो से मचा हड़कंप

पुलिस की कार्रवाई और संदेह के घेरे में महिला मित्र

​पचपेड़ी टीआई राज सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे मामले में युवक के साथ कमरे में मौजूद रही उसकी महिला मित्र की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है। पुलिस इस बिंदु पर भी जाँच कर रही है कि क्या वह भी इस साजिश का हिस्सा थी।

युवक का आरोप है कि उसे फंसाने के लिए बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर पूरी योजना तैयार की गई थी। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जाँच कर रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india