Aaj ka rashifal 25 september 2025: गुरु और चंद्रमा का शुभ संयोग, वृषभ, तुला और कुंभ राशि को मिलेगा विशेष लाभ, जानिए आज का राशिफल।
Horoscope Today 25 September 2025: गुरुवार, 25 सितंबर का दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है। आज चंद्रमा का गोचर दिन-रात तुला राशि में स्वाति नक्षत्र पर रहेगा। साथ ही गुरु पंचम दृष्टि से चंद्रमा पर शुभ प्रभाव डालेंगे। सूर्य और बुध की युति तथा शुक्र का तृतीय भाव से सहयोग कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा।

Horoscope Today 25 September 2025:
गुरुवार, 25 सितंबर का दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है। आज चंद्रमा का गोचर दिन-रात तुला राशि में स्वाति नक्षत्र पर रहेगा। साथ ही गुरु पंचम दृष्टि से चंद्रमा पर शुभ प्रभाव डालेंगे। सूर्य और बुध की युति तथा शुक्र का तृतीय भाव से सहयोग कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। खासतौर पर वृषभ, तुला और कुंभ राशि वालों को इस योग का सीधा लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल—
मेष राशि (Aries)
आज आपके शत्रु और विरोधी शांत रहेंगे। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। सप्तम भाव में चंद्रमा और मंगल की युति से आपका प्रभाव बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी और परिवार के साथ समय आनंदपूर्ण बीतेगा।
भाग्य प्रतिशत: 91%
उपाय: सफेद चंदन का तिलक करें और शिवजी को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
वृषभ राशि (Taurus)
खरीदारी और सुख-साधन पर धन खर्च होने के योग हैं। घर में सामंजस्य बना रहेगा। मधुर वाणी और व्यवहारिकता आपके रिश्तों को मजबूत करेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा और बच्चों के साथ अच्छा समय गुजरेगा।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं और पीले चंदन का तिलक लगाएं।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर नजर बनाए रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आर्थिक मामलों में लाभ संभव है। उधार चुकाने का अवसर मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 80%
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और गाय को गुड़ व चना खिलाएं।
कर्क राशि (Cancer)
सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सिर दर्द या माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।
सिंह राशि (Leo)
नौकरी और कारोबार में भाग्य का सहयोग मिलेगा। अपरिचित व्यक्ति भी मदद करेगा। कामकाज में टीम वर्क से सफलता मिलेगी। परिवार और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo)
आज कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। विपरीत लिंगी सहयोगियों से मदद मिलेगी। विनम्र वाणी से कठिन कार्य भी पूरे होंगे। शाम को मित्र से भेंट संभव है। शिक्षा और वित्तीय योजनाओं में सफलता मिलेगी।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: श्री दुर्गा देवी के 32 नाम स्तोत्र का पाठ करें।
तुला राशि (Libra)
भाग्य का साथ मिलेगा और पुराने अटके कार्य पूरे होंगे। प्रॉपर्टी खरीदने से पहले सावधानी बरतें। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग है।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
कामकाज में सजग रहें और जल्दबाजी में निर्णय न लें। किसी पर अंधा भरोसा न करें। महिला मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभकारी होगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। आपकी राय की सराहना होगी। आर्थिक लाभ और खरीदारी के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घरेलू उलझनों का समाधान होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: दुर्गा सप्तशती के पंचम अध्याय का पाठ करें।
मकर राशि (Capricorn)
पुराने मित्र या संबंधी से मुलाकात संभव है। उधार देने से बचें। संतान को लेकर चिंता रहेगी। पिता की सलाह से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में दिन अच्छा है।
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: सुबह भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। छात्रों को वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। परिवार की समस्या का समाधान होगा।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।
मीन राशि (Pisces)
आज धन लाभ और खोई वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में उलझनें रहेंगी लेकिन जीवनसाथी सहयोग देंगे। मंदिर दर्शन का अवसर मिलेगा। वाहन संबंधी खर्च संभव है।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693