धर्म आध्यात्म

Aaj ka rashifal 2 july 2025: वृषभ, कर्क, वृश्चिक को मिलेगा डबल लाभ, देखें पूरा भविष्यफल

Aaj ka rashifal 2 july 2025: आज चंद्रमा कन्या राशि में और सूर्य मिथुन राशि में रहकर दुरुधरा योग बना रहा है, जिससे कुछ राशियों को दोहरा लाभ मिलेगा। आइए जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का विस्तृत राशिफल

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025: वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो आज चंद्रमा कन्या राशि में और सूर्य मिथुन राशि में रहकर दुरुधरा योग बना रहा है, जिससे कुछ राशियों को दोहरा लाभ मिलेगा। आइए जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन धर्म और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने का रहेगा। आप दूसरों की मदद करेंगे और अपने कामकाज को भी सही ढंग से पूरा कर पाएंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। कोई पुराना कर्ज या लेन-देन आज निपटाना होगा। प्रेम संबंधों में भी सहयोग मिलेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 86 रहेगा। शुभ फल के लिए गायत्री चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। घर में किसी अतिथि के आने से माहौल प्रसन्न रहेगा। पुरानी गलतियों से आज सावधान रहें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज भाग्य का प्रतिशत 93 रहेगा। पीपल के पेड़ पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई संपत्ति के योग लेकर आया है। लेकिन निवेश से पहले सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिससे व्यस्तता रहेगी। परिवार को पूरा समय नहीं दे पाने से तनाव संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं। आज भाग्य 87 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा अवश्य खिलाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार के किसी सदस्य से करियर को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। आपका सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पुराने कामों की समीक्षा कर अपनी गलतियों को सुधारें। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आज भाग्य प्रतिशत 84 रहेगा। किन्नरों को दान दें, लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। खानपान पर ध्यान दें और जरूरत पड़े तो बदलाव करें। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यभार अधिक रहेगा जिससे थकान हो सकती है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और पुराने मित्र से मदद मिलेगी। आज भाग्य 86 प्रतिशत रहेगा। दुर्गा चालीसा पढ़ना शुभ रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। परिवार में चल रही समस्या को नजरअंदाज ना करें। आपसी तालमेल बनाए रखें। किसी का अप्रत्याशित व्यवहार विचलित कर सकता है। पहले दिया गया उधार आज वापस मिल सकता है। कार्यस्थल की चुनौतियों में धैर्य रखें। आज भाग्य 79 प्रतिशत रहेगा। शिव चालीसा पढ़ना लाभकारी होगा।

तुला राशि

तुला राशि के लिए आज आय के नए स्रोत खुलने के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन बदलता मौसम स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अपनी पुरानी गलती परेशानी का कारण बन सकती है। छोटी यात्रा का अवसर मिलेगा। बच्चों के साथ समय आनंददायक रहेगा। शाम को पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। आज भाग्य 83 प्रतिशत रहेगा। किताब या पेन का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कमाई बढ़ाने वाला रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दिला सकती है। परिवार के विवाद को संयमित वाणी से सुलझाएं। जीवनसाथी की शिकायत मिल सकती है लेकिन शॉपिंग से परिवार खुश रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। आज भाग्य 85 प्रतिशत रहेगा। गणेश चालीसा पढ़ें।

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि का योग है। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में भी जीत के संकेत हैं। पार्टनर से कहासुनी हो सकती है, संयम रखें। जरूरत की चीजों की खरीदारी पर खर्च होगा। मित्र की मदद से लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। आज भाग्य 86 प्रतिशत रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। दोस्त के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। पिता से लाभ संभव है। घर की साज-सज्जा पर खर्च होगा। किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी खर्च होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। आज भाग्य 85 प्रतिशत रहेगा। दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। बजट पर नियंत्रण जरूरी है। कोई बात किसी मित्र को बुरी लग सकती है इसलिए बोलने से पहले सोचें। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। दीर्घकालिक निवेश लाभकारी रहेगा। आज भाग्य 84 प्रतिशत रहेगा। गायत्री मंत्र जप करना शुभ रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लिए आज का दिन बेहद सुखद रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। नई योजना शुरू कर सकते हैं। खुशखबरी मिलने के योग हैं। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धर्म और अध्यात्म में रुचि रहेगी। पुण्य कार्य करने का अवसर मिलेगा। आज भाग्य 88 प्रतिशत रहेगा। चावल और चीनी का दान करें।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *