धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 21 August 2025: चंद्रमा के कर्क राशि में गोचर और दुरुधरा योग से मेष, कर्क और कन्या राशि को होगा लाभ, जानें आज का राशिफल

Aaj ka rashifal 21 अगस्त 2025, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आज चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में रहकर पुष्य नक्षत्र से गोचर कर रहे हैं। इस स्थिति में शुक्र और बुध की युति से त्रिग्रह योग बन रहा है।

Aaj ka rashifal 21 अगस्त 2025, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आज चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में रहकर पुष्य नक्षत्र से गोचर कर रहे हैं। इस स्थिति में शुक्र और बुध की युति से त्रिग्रह योग बन रहा है। साथ ही सूर्य और गुरु की स्थिति चंद्रमा से क्रमशः दूसरे और बारहवें भाव में होकर दुरुधरा योग बना रही है। यह योग विशेष रूप से मेष, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा, वहीं अन्य राशियों पर भी इसका सकारात्मक और मिश्रित प्रभाव देखने को मिलेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा और परिवार से भी अपेक्षित समर्थन प्राप्त होगा। साहसिक निर्णय आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगे। हालांकि खर्चों में हल्की वृद्धि हो सकती है।
शुभ उपाय: पीले चंदन का तिलक करें और भगवान विष्णु की आराधना करें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

आज आपके लिए अवसर और प्रोत्साहन का दिन है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। पुराने निवेश से अच्छा लाभ संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपका पक्ष मजबूत रहेगा। प्रेम जीवन में तालमेल बना रहेगा।
शुभ उपाय: कृष्ण भगवान को कढ़ी-चावल का भोग लगाएं।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति से आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षमता और ज्ञान से आप प्रभावित करेंगे। हालांकि बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। दांपत्य जीवन और पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ उपाय: गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज लक्ष्मी नारायण योग आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दोस्तों और परिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। शिक्षा और बच्चों से जुड़ी परेशानियों का समाधान होगा।
शुभ उपाय: जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र दान करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

दिन सामान्य रहेगा लेकिन कुछ सरकारी कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। रिश्तों में तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। योजनाओं से आर्थिक लाभ होगा। किसी अन्य के मामलों में अनावश्यक दखल देने से बचें।
शुभ उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें या गायत्री चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आपके लिए बिजनेस में लाभ का समय है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अल्पकालिक निवेश से फायदा होगा। छात्रों को ध्यान केंद्रित रखना होगा। दिन रोमांटिक रहेगा और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ उपाय: तुलसी के पौधे को दूध और जल से अर्पित करें।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

आज कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। किसी पुराने संपर्क से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और तनाव दूर होगा। निवेश से फायदा मिल सकता है। आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
शुभ उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

दिन मिलाजुला रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें और अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
शुभ उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

काम और कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो सफलता संभव है। कार्य संबंधी यात्रा सफल होगी। आर्थिक और शैक्षिक मामलों में सुधार होगा।
शुभ उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और गाय को गुड़-चना खिलाएं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

आज लक्ष्मी नारायण योग आपके पक्ष में रहेगा। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बचत और निवेश योजनाओं में लाभ होगा। प्रेम जीवन में तालमेल और रोमांस बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में थोड़ी अड़चनें संभव हैं।
शुभ उपाय: दामोदराष्टकम का पाठ करें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

दिन का पहला भाग अनुकूल रहेगा लेकिन दूसरा भाग खर्चीला होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और किसी पुरानी समस्या को अनदेखा न करें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी की मदद से उलझनें सुलझेंगी।
शुभ उपाय: शिवलिंग पर दूध और शहद से अभिषेक करें।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन शुभ और सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में नई योजनाएं बनेंगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। धातु और ज्वेलरी से जुड़े कार्य करने वालों को विशेष लाभ होगा।
शुभ उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *