Crime News: छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीपत पुलिस ने भेजा जेल
ग्राम हरदाडीह निवासी प्रार्थिया ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 मार्च 2026 की दोपहर वह अपने प्लॉट पर काम करने गई थी। दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह काम खत्म कर अकेले घर लौट रही थी, तभी गांव के ही संतोष कुमार पटेल (40 वर्ष) ने उसे अकेला पाकर पीछा किया।

BILASPUR NEWS. महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्यवाही करते हुए सीपत पुलिस ने छेड़छाड़ के एक आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी ने पीड़िता के साथ उस वक्त बदसलूकी की थी, जब वह काम से घर लौट रही थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हरदाडीह निवासी प्रार्थिया ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 मार्च 2026 की दोपहर वह अपने प्लॉट पर काम करने गई थी। दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह काम खत्म कर अकेले घर लौट रही थी, तभी गांव के ही संतोष कुमार पटेल (40 वर्ष) ने उसे अकेला पाकर पीछा किया। आरोपी ने प्रार्थिया का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें व गाली-गलौज करते हुए छेड़खानी की।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही
मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशों के पालन में थाना सीपत ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी संतोष कुमार पटेल को उसके निवास ग्राम हरदाडीह से हिरासत में लिया।
भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
सीपत पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला सुरक्षा और उनसे संबंधित अपराधों पर पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है।








