Bilaspur kududand mein lagi Aag: 27 खोली में भीषण आग से मचा हड़कंप, आधे घंटे देर से पहुंची फायर ब्रिगेड, घर का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला
Bilaspur kududand mein lagi Aag: बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित 27 खोली इलाके में मंगलवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं

Bilaspur kududand mein lagi Aag: बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित 27 खोली इलाके में मंगलवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। घटना करीब शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है। देखते ही देखते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
जानकारी के मुताबिक जिस घर में आग लगी, उसमें किराएदार रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान किसी “सिंह मैडम” के नाम पर है। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इलाके में पिछले 5 से 6 घंटे से बिजली गुल थी, जिसके चलते परिवार के लोग घर के बाहर बैठे हुए थे।
बताया जा रहा है कि शाम के समय घर के सदस्य भगवान के पास दीपक जलाने के लिए अंदर गए थे। दीपक जलाने के बाद सभी लोग फिर बाहर आकर बैठ गए। इसी दौरान अचानक घर के अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में घर का सामान जलने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की और तुरंत फायर ब्रिगेड व सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को कॉल किए जाने के करीब आधे घंटे बाद टीम मौके पर पहुंची, जबकि फायर ब्रिगेड कार्यालय घटनास्थल से ज्यादा दूर नहीं है।
जब तक दमकल की टीम पहुंची, तब तक घर का अधिकतर सामान जलकर राख हो चुका था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।







