नौकरी

शिक्षक भर्ती 2026: पहली बार तय हुआ सिलेबस, 100 अंकों की होगी परीक्षा

Cg Teacher Recruitment 2026 Latest Update: राज्य में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पहली बार स्पष्ट सिलेबस तैयार किया गया है।

Cg Teacher Recruitment 2026 Latest Update: राज्य में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पहली बार स्पष्ट सिलेबस तैयार किया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत शिक्षक भर्ती परीक्षा 100 अंकों की होगी और प्रश्न तय सिलेबस के अनुसार ही पूछे जाएंगे।

इस बार भर्ती प्रक्रिया पहले घोषित 5 हजार पदों के बजाय 4708 पदों पर की जाएगी। कुछ विषयों में पदों की संख्या घटाए जाने के बाद संशोधित आंकड़ा जारी किया गया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि भर्ती निश्चित रूप से होगी और प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है।

SCERT द्वारा तैयार किया गया सिलेबस

(Teacher bharti Syllabus)

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने विषयवार अंकों का विभाजन कर पूरा सिलेबस तैयार कर लिया है, जिसे व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Vyapam) को भेज दिया गया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि लंबे समय से भर्ती नियमों को लेकर चल रहे विवादों के बाद अब कानूनी अड़चनें दूर हो चुकी हैं और भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

100 अंकों की परीक्षा का पूरा पैटर्न

(Cg Teacher bharti Exam Pattern 2026)

नई परीक्षा योजना के अनुसार कुल 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान की तुलना में विषय से जुड़े प्रश्नों को अधिक महत्व दिया गया है, जिससे योग्य और विषय-विशेषज्ञ अभ्यर्थियों का चयन हो सके।सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) परीक्षा योजना

  • बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र – 20 अंक
  • सामान्य हिंदी – 17 अंक
  • सामान्य अंग्रेज़ी – 17 अंक
  • गणित– 20 अंक
  • पर्यावरण अध्ययन – 13 अंक
  • कंप्यूटर ज्ञान – 7 अंक
  • सामान्य ज्ञान – 6 अंक

प्रयोगशाला सहायक शिक्षकों के लिए अंक विभाजन

प्रयोगशाला सहायक शिक्षकों के लिए भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान से 25-25 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा सामान्य ज्ञान के 10 अंक, सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी के 5-5 अंक, तथा कंप्यूटर शिक्षा के 5 अंक रखे गए हैं।

शिक्षा मंत्री का बयान

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक भर्ती की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं और वित्त विभाग से भी आवश्यक स्वीकृति मिल गई है। अब केवल परीक्षा आयोजन की तारीख की घोषणा बाकी है। जैसे ही व्यावसायिक परीक्षा मंडल से हरी झंडी मिलेगी, भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india