नौकरीछत्तीसगढ़

CGPSC Prelims Result 2024 के नतीजे घोषित… देखिए अपना रिजल्ट 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आज राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 9 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। सीजीपीएससी रिजल्ट जारी...

CGPSC RESULT: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आज राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 9 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें हजारों उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें 3690 उम्मीदवारों को शामिल करना था परंतु समान अंक अर्जित करने के वजह से 3737 उम्मीदवारों का चयन किया गया। उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं। ( CGPSC pre result )

मुख्य बिंदु:

परीक्षा तिथि: 9 फरवरी 2025

कुल पद: 246 (राज्य पुलिस सेवा सहायक संचालक, डिप्टी कलेक्टर, जेल अधीक्षक, राज्य वित्त सेवा अधिकारी सहित 17 विभिन्न विभागों में)

आगे की प्रक्रिया:

प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाएगा, जिसकी तिथि 26-29 जून है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह राज्य प्रशासनिक सेवा के आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट लेते रहे और मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

Cut off: 

GEN.UR – 110.6553

OBC.      – 105.8442

SC.         – 93.4728

ST.         – 80.4141

महत्वपूर्ण निर्देश:

• परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।

• मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए आयोग द्वारा जारी आधिकारिक पाठ्यक्रम और दिशा-निर्देशों का पालन करें।

• उम्मीदवारों को शुभकामनाएं, और आशा है कि वे आगामी चरणों में भी सफलता प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *