आज का राशिफल 25 जून 2025: त्रिग्रह योग बना रहा मेष, तुला और मीन राशि के लिए लाभ का विशेष अवसर, जानें 12 राशियों का भविष्यफल
त्रिग्रह योग और शशि आदित्य योग का निर्माण कर रहा है। इस शुभ योग के प्रभाव से मेष, तुला और मीन राशि के जातकों को तीन गुना लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 25 June 2025: पंचांग और ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज का दिन विशेष ज्योतिषीय महत्व रखता है। आज मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है, जो मृगशिरा नक्षत्र के बाद आर्द्रा नक्षत्र से संचार करेगा। चंद्रमा, सूर्य और गुरु के साथ मिलकर त्रिग्रह योग और शशि आदित्य योग का निर्माण कर रहा है। इस शुभ योग के प्रभाव से मेष, तुला और मीन राशि के जातकों को तीन गुना लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries): आज मिलेगा नए संपर्क से लाभ
आज चंद्रमा आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहा है, जिससे साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय और नौकरी में लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी वाणी और संपर्क कौशल आज सफलता दिला सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।
आज का उपाय: पीपल के वृक्ष पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।
भाग्य प्रतिशत: 90%
वृषभ राशि (Taurus): रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी
दूसरे भाव में चंद्रमा का गोचर पारिवारिक सुख और मानसिक संतुलन देगा। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी, जल अथवा दूध से संबंधित व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में भी स्थायित्व रहेगा।
आज का उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें और अन्न का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 86%
मिथुन राशि (Gemini): समझदारी से मिलेगा लाभ
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपनी चतुराई और विवेक से लाभ उठाएंगे। पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि बजट का ध्यान रखना जरूरी है। सगे संबंधियों से मुलाकात का योग है।
आज का उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
भाग्य प्रतिशत: 88%
कर्क राशि (Cancer): मेहनत से मिलेगा उन्नति का मार्ग
चंद्रमा आज आपके बारहवें भाव में है, लेकिन त्रिग्रह योग के प्रभाव से परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन अनुभव से समाधान मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें और विवादों से दूर रहें।
आज का उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
भाग्य प्रतिशत: 83%
सिंह राशि (Leo): अनुभव और बुद्धि का लाभ मिलेगा
सिंह राशि के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अवसर मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
आज का उपाय: शिवलिंग का दूध और शहद से अभिषेक करें।
भाग्य प्रतिशत: 84%
कन्या राशि (Virgo): सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा
आज आपके राशि में गजकेसरी योग बन रहा है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। मनपसंद भोजन और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।
आज का उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं।
भाग्य प्रतिशत: 88%
तुला राशि (Libra): दिन रहेगा लाभकारी और आनंददायक
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। धन लाभ के संकेत हैं। विलासितापूर्ण वस्तुओं की खरीद हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सतर्कता रखें।
आज का उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 86%
वृश्चिक राशि (Scorpio): आय के नए स्रोत बनेंगे
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ है। साझेदारी में लाभ मिलेगा। पुराना मित्र मिल सकता है। संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। लोन आदि के लिए प्रयास सफल हो सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।
आज का उपाय: रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें और पीपल को जल चढ़ाएं।
भाग्य प्रतिशत: 84%
धनु राशि (Sagittarius): करियर में राहत मिलेगी
धनु राशि के जातकों को करियर की समस्याओं से राहत मिलेगी। आज धैर्य और संयम से काम लें। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश लाभ देगा। जल्दबाजी से बचें, सोच-समझकर निर्णय लें।
आज का उपाय: ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और भोलेनाथ का अभिषेक करें।
भाग्य प्रतिशत: 82%
मकर राशि (Capricorn): योजनाबद्ध तरीके से करें कार्य
मकर राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं लेकिन आप योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। अतिरिक्त खर्च के योग हैं। शाम तक कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
आज का उपाय: पीपल को दूध मिला जल अर्पित करें।
भाग्य प्रतिशत: 80%
कुंभ राशि (Aquarius): सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं लेकिन कीमती वस्तुओं पर नजर रखें। संपत्ति से जुड़ा विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
आज का उपाय: श्रीनारायण कवच का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 81%
मीन राशि (Pisces): पारिवारिक सुख और सहयोग मिलेगा
मीन राशि के लिए आज का दिन सुख-शांति से भरा रहेगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। छात्रों के लिए दिन अध्ययन के लिए अनुकूल है। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। हालांकि संतान या माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
आज का उपाय: देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 87%
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693