छत्तीसगढ़

Dismissed B.Ed assistant teachers: बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षकों ने घेरा वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बंगला

DISMISSED B.ED ASSITANT TEACHERS. प्रदेश में बीएड सहायक शिक्षकों को बर्खास्त करने के बाद से लगातार आंदोलन करते हुए रोजगार वापस दिलाने प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। बेरोजगारी की मार सहने को मजबूर बीएड सहायक शिक्षक प्रदेश सरकार के समक्ष गुहार लगा रहे हैं। वहीं शनिवार की सुबह राजधानी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निवास पर जा पहुंचे। कड़ाके की ठंड़ होने पर भी आंदोलनकारी डटे रहे। इतना ही नहीं जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस बल बुलाकर उन्हें हटाना पड़ा।

ये भी पढ़ेंःWhatsapp new feature update: Whatsapp यूजर्स के लिए नया feature, अब नहीं होगा कोई भी जरूरी मैसेज मिस

बता दें, बीते माह सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीएड प्रशिक्षुओं को सहायक शिक्षक के तौर पर नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद बीएड सहायक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया। इसके लिए बीएड सहायक शिक्षकों ने प्रशासन से नौकरी बचाने आंदोलन शुरू किया। लगातार आंदोलन जारी है। बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षकों ने मंत्री ओपी चौधरी का बंगला घेरा।

ये भी पढ़ेंःMahakumbh 2025:छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए कुंभ में खास इंतजाम, रहने व भोजन की व्यवस्था निःशुल्क

दरअसल, आज यानी 18 जनवरी को 200-300 सहायक शिक्षक मंत्री के बंगले के बाहर जुटे और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सभी इकट्‌ठा होकर वहीं पर धरना लगाकर बैठ गए। धरने पर बैठी महिलाओं ने सरकार से समायोजन की मांग करने लगी। इस दौरान पुलिस भी वित्तमंत्री के बंगले के बाहर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाने में लग गई। काफी देर तक समझाइश के बाद जब प्रदर्शनकारी नहीं उठे, तो पुलिस ने जबरदस्ती उन्हें हटाना शुरू किया।

ये भी पढ़ेंःPolitical news:किरणदेव सिंह के हाथों में फिर से भाजपा की कमान, चुने गए छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष

इसके साथ ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये महिला शिक्षिकाएं समायोजन की मांग को लेकर नारेबाजी कर रही हैं। मौके पर पुलिस बल मौजूद थे। 3-4 घंटे के बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। इस दौरान प्रदर्शन करने पहुंची महिला शिक्षकाओं के अनुसार सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। हमें बर्खास्त कर दिया गया है। अब समायोजन की मांग कर रहे हैं। हमें समायोजित किया जाए। समायोजन के लिए जो कमेटी गठित की गई, वह कब रिपोर्ट देगी, क्या इसका कोई डेट नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one plus 15 launch in india