Political news:किरणदेव सिंह के हाथों में फिर से भाजपा की कमान, चुने गए छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष

POLITICAL NEWS RAIPUR. प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव होने है। ऐसे में सभी पार्टी अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। वहीं इसी बीच भाजपा ने भी प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर एक बार फिर से किरणदेव सिंह को चुना है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इसका ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बीते गुरुवार की रात में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई।
बता दें, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े देर रात में रायपुर पहुंचे थे। उनका स्वागत किरण देव सिंह ने एयरपोर्ट में किया था। इसके बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख को बनाया गया था। बताया जा रहा है कि नामांकन 3 सेट में आए थे। तीनों ही किरणदेव सिंह का नाम था। पार्टी का अध्यक्ष बनने के लिए 3 बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी होता है। किरण देव सिंह के 30 प्रस्तावक थे और सिर्फ किरणदेव सिंह के नाम पर ही नामांकन जमा हुआ था।
किसी ने नहीं की दावेदारी
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए वैसे तो कई बड़े नेताओं को दावेदार माना जा रहा था लेकिन गुरुवार की रात निर्वाचन के दौरान साफ हो गया कि धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल सहित अन्य बड़े नामों ने दावेदारी ही नहीं की थी। इसी वजह से एक बार फिर से किरणदेव सिंह को ही प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई है।
ये भी पढ़ेंःCyber crime:साइबर ठगी से नहीं बच पाए हाईकोर्ट के डिप्टी AG, जानें मामला
कांग्रेस बता रही नौटंकी
कांग्रेस की ओर से इस निर्वाचन प्रक्रिया को नौटंकी बताया जा रहा है। ये भाजपा का आंतरिक लोकतंत्र है जहां पर चुनाव के नाम पर नौटंकी होती है।