छत्तीसगढ़

Crime News: रायपुर में बड़ी वारदात: कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख और कार लेकर ड्राइवर फरार

आरोपी ने बड़ी ही चालाकी से वारदात को अंजाम देने के लिए अकाउंटेंट को गुटखा लेने के बहाने थाने के पास ही गाड़ी से उतारा और फरार हो गया।

RAIPUR NEWS. राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गीतांजलि नगर निवासी एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी के भरोसेमंद ड्राइवर ने उनके 50 लाख रुपये नकद और कार (CG 04 QG 663) लेकर रफूचक्कर हो गया। आरोपी ने बड़ी ही चालाकी से वारदात को अंजाम देने के लिए अकाउंटेंट को गुटखा लेने के बहाने थाने के पास ही गाड़ी से उतारा और फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला?

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गीतांजलि नगर निवासी कंस्ट्रक्शन कारोबारी उमेश प्रसाद ने शनिवार, 25 अप्रैल को अपने ड्राइवर कृष्णा साहू और अकाउंटेंट को 50 लाख रुपये नकद देकर घर जाने के लिए कहा था। अकाउंटेंट और ड्राइवर कार से रवाना हुए, लेकिन खम्हारडीह थाने से कुछ ही दूरी पर ड्राइवर कृष्णा ने अकाउंटेंट को गुटखा लाने के लिए नीचे उतारा। जैसे ही अकाउंटेंट गाड़ी से नीचे उतरा, ड्राइवर मौका पाकर पैसे और कार सहित भाग निकला।

पुलिस की कार्रवाई

​घटना के तुरंत बाद कारोबारी के रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

​”कारोबारी के रिश्तेदार की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें शहर के विभिन्न इलाकों में तलाशी कर रही हैं और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india