छत्तीसगढ़

Durg News: रील बनाने के लिए नकली पिस्टल से फायरिंग करने वाले 3 गिरफ्तार, पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक

DURG NEWS.सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का क्रेज युवाओं में किस कदर बढ़ गया है, इसका एक ताजा उदाहरण दुर्ग से सामने आया है। कार में सवार होकर नकली पिस्टल से फायरिंग का वीडियो अपलोड करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

​क्या है मामला?

आरोपियों ने चलती कार में नकली पिस्टल लहराते हुए और फायरिंग का वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हथियार दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे थे।

पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान जयदीप कांडा (36), गगनप्रीत सिंह (37) और पवनदीप सिंह (32) के रूप में की। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया और घटना में प्रयुक्त नकली पिस्टल को जब्त कर लिया है।

पुलिस हिरासत में मांगी माफी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। हिरासत के दौरान पुलिस ने युवकों से उठक-बैठक लगवाई, जिसके बाद तीनों ने कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की बात कही। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां सार्वजनिक शांति भंग करने के साथ-साथ कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india