महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी का चुनाव प्रचार जोरों पर, जनता से विजयी बनाने मांग रही वोट

Election news. नगर निगम महापौर के लिए भाजपा की प्रत्याशी पूजा विधानी मैदान में है। मतदान से पूर्व लोगों के घर पहुँच कर अपने लिए वोट मांग रही है। शहर के हर एक वार्ड में पहुँच कर शहर के विकास में गति तेज करने की बात कह रही हैं। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के कार्यो को भी तीव्रता से पूर्ण करने का वादा कर रही है।
बता दें, भाजपा ने महिला महापौर प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। पूजा विधानी ने शहर में हर गली मोहल्ले में पहुँच रही है। हर किसी को महापौर के पद पर चुनने व खुद के लिए वोट मांग रही है। प्रचार के दौरान बुधवार को वार्ड 33, वार्ड 20 सहित कुल 7 से आठ वार्ड का भ्रमण किया।
भाजपा के कार्यो को गिना रही पूजा
भाजपा प्रत्याशी होना ही बहुत बड़ी बात है। पूजा के पति राजनीति से कई वर्षों से जुड़े हुए है। ऐसे में उनका दावेदारी भी मजबूत है। पति की तरह ही वे शहर के विकास के कार्यो को करने कह रही है।
सशक्त छवि है पूजा की
पूजा पढ़ी लिखी व कुशल नेतृत्व वाली छवि की धनी है। महापौर के तौर पर शहर के विकास में गति ला सकती है। शहर के विकास में हर कार्य को प्राथमिकता से करने का भी दम रखती है।