Education News:भीषण गर्मी के चलते बदले गए स्कूल के टाइम, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
प्रदेश में लोक शिक्षण संचालनालय ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में लिखा है कि वर्तमान समय में प्रदेश में तेज गर्मी पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय व अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है।

EDUCATION NEWS RAIPUR. मौसम में अचानक से बदलाव हुआ है। तापमान एकाएक 40 डिग्री हो गया है। स्कूलों में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो गई है। ऐसे में भीषण गर्मी से बच्चों को काफी दिक्कत होती है। माता-पिता भी चिंतित होते है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। इसमें स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है।
बता दें, प्रदेश में लोक शिक्षण संचालनालय ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में लिखा है कि वर्तमान समय में प्रदेश में तेज गर्मी पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय व अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है।
सोमवार से शनिवार तक स्कूल का संचालन सुबह की पाली में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व हाई-हायर सेकेण्डरी स्कूल 7 बजे से 11 बजे तक लगेगा। इसके अलावा ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएं प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक व हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं 11 बजे से 3 बजे तक संचालित होगी। यह आदेश 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा।