Election news: वार्ड-20 की स्थिति खराब, सुधार के लिए योग्य को चुनें इस बार

ELECTION NEWS BILASPUR. नगर निगम चुनाव के लिए आगामी 11 फरवरी को चुनाव होने है। इसके लिए प्रत्याशियों द्वारा प्रचार-प्रसार करते हुए जनता से संपर्क किया जा रहा है। विकास करने के लिए वोट भी मांग रहे हैं। पार्षद वार्ड के विकास के लिए होते है लेकिन शहर के कई वार्ड है जहां विकास तो हुआ ही नहीं फिर भी प्रत्याशी पूर्व में किए कार्यों को गिना रहे हैं। इसी तरह से वार्ड-20 भक्त कंवर राम सिंधी कॉलोनी में भी स्थिति खराब है। पूर्व में भी बीजेपी के ही पार्षद थे। वर्तमान में भी बीजेपी ने महिला प्रत्याशी को उतारा है। जिसे बोलना तक नहीं आता है क्या वो खाक विकास के लिए काम कर पाएगी। वार्ड में विकास के लिए योग्य व कुशल नेतृत्व को जनता को इस बार चुनना चाहिए।
बता दें, सिंधी कॉलोनी वार्ड नंबर 20 की हालत बहुत ही खराब है। पूर्व के नगर निगम चुनाव में जनता से बीजेपी के पार्षद को ही चुना था। इस बार पार्टी ने बीजेपी से महिला प्रत्याशी को मौका दिया है। महिला प्रत्याशी जिसे बोलना तक नहीं आता है ऐसे में जनता को अपनी सूझ-बूझ व स्वविवेक से वोट देना चाहिए। किसी भी समाज या संबंध निभाने के चक्कर में योग्य प्रत्याशी के बजाए अयोग्य का चुनाव नहीं करना चाहिए। आखिर जनता का वोट बहुत ही कीमती है। देश हो या घर, वार्ड हो या फिर शहर उसकी कमान हमेशा ही योग्य व्यक्ति को देना चाहिए। योग्य व्यक्ति वार्ड की काया को बदल सकता है। मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण कर सकता है ऐसे में अब जनता को पार्टी विशेष के बजाए योग्य प्रत्याशी को मौका देना चाहिए।
ये भी पढ़ेंःElection News:वार्ड-43 के युवा प्रत्याशी सूर्य किशोर राज को मिल रहा अपार जन समर्थन
इस तरह से करें आकलन
कभी भी जनता को अपने वार्ड के लिए प्रत्याशियों का आकलन करना है तो सबसे पहले वार्ड की स्थिति को देखना होगा। वर्तमान में वार्ड-20 सिंधी कॉलोनी की स्थिति खराब है। नालियां बजबजा रही है तो कचरें खुले में पड़े हुए है पाइप लाइन भी टूटी हुई है। इसे वार्ड का भ्रमण करते हुए देख पाएंगे। उसके बाद प्रत्याशी व पार्टी को देखे। यदि पूर्व में पार्षद जिस पार्टी से है और विकास नहीं हुआ तो क्या गारंटी है कि आने वाले उसी पार्टी के पार्षद विकास करेंगे।
ये भी पढ़ेंःBasant Panchami: सिम्स में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर मनाया गया बसंत पंचमी
वाक् स्पष्टता व नेतृत्य क्षमता महत्वपूर्ण
वार्ड-20 सिंधी कॉलोनी में बीजेपी ने जिस प्रत्याशी को मैदान में उतारा है उस महिला प्रत्याशी से बात की थी। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर है उनसे बात करने पर वो दो शब्द बोल नहीं पा रही थी ऐसे में क्या वो वार्ड के विकास के लिए कार्य कर पाएंगे। जनता सही व्यक्ति को चुने किसी पार्टी विशेष को नहीं। इस तरह के प्रत्याशी के पार्षद बनने के बाद उनके पति ही उनका काम करते हैं। जो की जनता के साथ छलावा है। साथ ही महिला पार्षद को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता है। इसलिए सोच समझकर मतदान करें।