छत्तीसगढ़

Viral Video:नशे में धुत पूर्व गृहमंत्री के बेटे का उत्पात: दुकान में कार घुसाई, बुजुर्ग से मारपीट, थाने में भी हंगामा

यह घटना कोरबा के पुराना बस स्टैंड, कोरबा के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संदीप कंवर स्विफ्ट डिजायर कार चलाते हुए सड़क किनारे लगी सेवई की दुकान से जा टकराए। हादसे में दुकान को नुकसान पहुंचा और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

KORBA NEWS. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था और राजनीतिक रसूख को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि संदीप कंवर ने शराब के नशे में कार से सड़क किनारे लगी एक दुकान को टक्कर मार दी और बाद में दुकानदार के साथ मारपीट कर दी।

ये भी पढ़ें:CG High Court:शादी का झांसा देकर संबंध बनाना हर मामले में दुष्कर्म नहीं: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला, 20 साल बाद आरोपी बरी

जानकारी के अनुसार यह घटना कोरबा के पुराना बस स्टैंड, कोरबा के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संदीप कंवर स्विफ्ट डिजायर कार चलाते हुए सड़क किनारे लगी सेवई की दुकान से जा टकराए। हादसे में दुकान को नुकसान पहुंचा और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
दुकान संचालक बुजुर्ग अजीम कुरैशी ने जब नुकसान को लेकर उनसे बात करने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि नशे में धुत संदीप कंवर ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप कंवर को कार सहित कोतवाली थाना, कोरबा ले जाया गया।
थाने में भी जारी रहा हंगामा
बताया जा रहा है कि थाने पहुंचने के बाद भी संदीप कंवर का व्यवहार आक्रामक बना रहा। पुलिस अधिकारियों के सामने ही उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी। इसी दौरान उनके कुछ समर्थक भी थाने पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समर्थकों ने संदीप कंवर को कार में बैठाया और वहां से लेकर चले गए, जबकि पुलिस मौके पर मूकदर्शक बनी रही।

ये भी पढ़ें:Crime News:चालू ट्रांसफार्मर से कीमती पुर्जे पार, अंधेरे में डूबा खेत; पुलिस गश्त पर उठे सवाल

राजनीतिक रसूख बनाम कानून व्यवस्था पर सवाल
पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर यही घटना किसी आम व्यक्ति द्वारा की जाती, तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई होती। ऐसे में यह मामला एक बार फिर राजनीतिक रसूख और कानून व्यवस्था के बीच संतुलन पर सवाल खड़ा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india