छत्तीसगढ़
Bilaspur News: आनंद निकेतन आश्रम में फ्रेंड्स ऑफ शान कम्युनिटी ने मनाया होली उत्सव, बच्चों में बांटी खुशियां
संस्था की ओर से आश्रम के 50 से अधिक बच्चों को होली किट वितरित की गई। किट में पिचकारी, गुलाल, इमरती, टोपी, समोसा, लड्डू और जूस सहित अन्य सामग्री शामिल थी। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पूरे उत्साह व उमंग के साथ होली का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया।

BILASPUR NEWS. होली का पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और खुशियां बांटने का भी प्रतीक है। इसी भावना को साकार करते हुए फ्रेंड्स ऑफ शान कम्युनिटी द्वारा शहर के आनंद निकेतन आश्रम में होली उत्सव का आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ें: Viral Video: आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं से पुताई? वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
इस अवसर पर संस्था की ओर से आश्रम के 50 से अधिक बच्चों को होली किट वितरित की गई। किट में पिचकारी, गुलाल, इमरती, टोपी, समोसा, लड्डू और जूस सहित अन्य सामग्री शामिल थी। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पूरे उत्साह व उमंग के साथ होली का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष शशि सिंह सिसोदिया, सचिव पुष्पा मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रीति पटेल, पीआरओ वर्षा तिवारी, एडवाइज़र संध्या सिंह चौहान, आरती द्विवेदी, प्रीत साहू सहित आश्रम के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश भी दिया।
ये भी पढ़ें: Accident News: NH-130 पर ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भरना है, ताकि वे भी हर त्योहार को पूरे आनंद और आत्मीयता के साथ मना सकें।




