छत्तीसगढ़

Murder News: प्रेम संबंध में खूनखराबा, मोबाइल विवाद में युवती ने बॉयफ्रेंड को मारा चाकू देखिए वीडियो!

मोबाइल पर ब्लॉक करने की मामूली बात ने एक युवक की जान ले ली। गौरी गणेश कॉलोनी में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेमिका द्वारा किए गए चाकू के हमले में एक युवक की मौत हो गई।

MURDER IN BILASPUR. मोबाइल पर ब्लॉक करने की मामूली बात ने एक युवक की जान ले ली। गौरी गणेश कॉलोनी में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेमिका द्वारा किए गए चाकू के हमले में एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान कामता प्रसाद (25 वर्ष) निवासी खूंटाघाट ग्राम कर्रा के रूप में हुई है। वहीं आरोपी युवती रोशनी सूर्यवंशी (22 वर्ष) निवासी झलमला, सीपत बताई जा रही है। दोनों के बीच पूर्व से प्रेम संबंध थे।

ये भी पढ़ें: Accident News: मौत का CCTV फुटेज: अंबिकापुर में ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार व्यवसायी, परिजनों में मचा कोहराम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोबाइल फोन पर ब्लॉक किए जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर युवती युवक से मिलने गौरी गणेश कॉलोनी पहुंची। इसी दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि युवती ने चाकू से युवक पर हमला कर दिया। चाकू युवक के सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीने पर लगे गहरे घाव को मौत का कारण बताया जा रहा है।
आरोपी युवती ने पुलिस पूछताछ में दावा किया है कि वह केवल युवक को डराने के लिए चाकू लेकर गई थी, लेकिन मोबाइल छीनने की छीना-झपटी के दौरान चाकू लग गया। हालांकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: CG High Court: सूर्यकांत तिवारी के फरार ड्राइवर को तगड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी युवती को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india