छत्तीसगढ़

Accident News: भीषण सड़क हादसा: कवर्धा में अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, रायपुर के 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

रायपुर के बीरगांव इलाके के रहने वाले 6 युवक कार में सवार होकर पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कवर्धा के पांडातराई थाना क्षेत्र में सड़क पर मौजूद एक गड्ढे की वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया। रफ्तार अधिक होने के कारण कार सड़क से उतरकर पलटते हुए सीधे नदी में जा गिरी।

KAWARDHA NEWS. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे फोक नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे युवक

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के बीरगांव इलाके के रहने वाले 6 युवक कार में सवार होकर पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कवर्धा के पांडातराई थाना क्षेत्र में सड़क पर मौजूद एक गड्ढे की वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया। रफ्तार अधिक होने के कारण कार सड़क से उतरकर पलटते हुए सीधे नदी में जा गिरी।

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे की खबर मिलते ही पांडातराई पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद कार से युवकों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में अरमान अली (20), मो. मारूफ उर्फ सैफ (19), फैजल खान (21) और मो. कोहनेन (19) की मौत हो गई है। वहीं जुनैद रजा (21) और आरजू खान (19) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

पांडातराई पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद बीरगांव इलाके में शोक की लहर व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india