छत्तीसगढ़

Janjgir News:अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी पर किया हमला, पत्नी की मौत – पति गंभीर

जांजगीर में पति-पत्नी के विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी पति ने खुद की भी नस काट ली। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पति गंभीर हालत में भर्ती है।

JANJGIR NEWS. जांजगीर में पति-पत्नी के विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी पति ने खुद की भी नस काट ली। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पति गंभीर हालत में भर्ती है।

ये भी पढ़ें: Bilaspur News:अग्रसेन जयंती समारोह 2025: अंताक्षरी म्यूजिकल कार्निवल में 150 प्रतिभागियों ने फिल्मी गीतों से बांधा समां

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 20, शारदा मंगलम के पीछे किराए के मकान की है। यहां बलौदाबाजार-भाठापारा जिले का रहने वाला जगदीश देवांगन अपनी पत्नी गायत्री के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था, जिसके चलते उनके बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार को फिर विवाद बढ़ा और गुस्से में पति ने चाकू से पत्नी के सिर और गले पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद की नस काट ली।

ये भी पढ़ें: Marwahi News: झुंड से बिछड़ा दंतैल हाथी बना आतंक, कई घर तोड़े…

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई, जहां पति-पत्नी दोनों लहूलुहान हालत में मिले। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने गायत्री को बचाने की कोशिश की लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पति की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: Durg News: बच्चे की किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर ठगी, महिला बनी नकली नर्स – 1.20 लाख हड़पे, चेक बाउंस के बाद पहुंची जेल

इस सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *