छत्तीसगढ़

Bilaspur News: मौनी अमावस्या पर अद्भुत दृश्य: 1108 शिवलिंगों पर होगा महारूद्राभिषेक

मौनी अमावस्या महापर्व (18 जनवरी 2026, रविवार) के अवसर पर शहर आस्था और भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। महात्मा श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति द्वारा इस दिन 1108 पार्थिव शिवलिंगों का महारूद्राभिषेक साइंस कॉलेज ग्राउंड, सरकंडा में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष संपन्न होगा, जो शहर की आध्यात्मिक पहचान को और मजबूत कर रहा है।

BILASPUR NEWS. मौनी अमावस्या महापर्व (18 जनवरी 2026, रविवार) के अवसर पर शहर आस्था और भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। महात्मा श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति द्वारा इस दिन 1108 पार्थिव शिवलिंगों का महारूद्राभिषेक साइंस कॉलेज ग्राउंड, सरकंडा में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष संपन्न होगा, जो शहर की आध्यात्मिक पहचान को और मजबूत कर रहा है।

गुरुवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन भी किया गया। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. ओम माखिजा, जवाहर सराफ,  अपर्णा दास,  जयश्री शुक्ला, डॉ. प्रदीप शुक्ला, अरुण सिंह चौहान, सुधांशु मिश्रा और राजा शर्मा उपस्थित रहे।

डॉ. विनोद तिवारी ने बताया कि आयोजन का मकसद केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में समरसता, भक्ति और आध्यात्मिक एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से शहर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में धर्म व संस्कृति के प्रति जुड़ाव बढ़ता है।

समिति के सदस्य डॉ. प्रदीप शुक्ला ने कहा कि “धर्म केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। भक्ति जब मन को स्पर्श करती है, तब समाज में भी शांत और सद्भावना का वातावरण स्वतः निर्मित होता है।”

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं

समिति ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर भक्तों के लिए पेयजल, बैठने, दर्शन व्यवस्था और भजन-कीर्तन जैसे आयोजनों की विस्तृत तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के श्रद्धालु सम्मिलित हो सकेंगे।

भक्ति में एकता का संदेश

यह आयोजन केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि समाज में सहयोग, प्रेम और आध्यात्मिक जागृति का संदेश देने वाला है। पिछले दो वर्षों में इस आयोजन में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one plus 15 launch in india