छत्तीसगढ़

Accident News: ड्रंक एंड ड्राइव ने ली एक और जान: देर रात डिवाइडर से टकराई स्कूटी, युवक की मौत

घटना रात करीब 1:30 बजे होटल हैवंस पार्क के सामने की है। स्कूटी सवार युवक पुराना बस स्टैंड की ओर जा रहा था, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

BILASPUR NEWS. शहर में नशे में वाहन चलाने की लापरवाही एक और परिवार के लिए भारी पड़ गई। तारबाहर थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराने के कारण 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 1:30 बजे होटल हैवंस पार्क के सामने की है। स्कूटी सवार युवक पुराना बस स्टैंड की ओर जा रहा था, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जैद अंसारी (28 वर्ष), पिता मोहम्मद रईस खान, निवासी तालापारा बिलासपुर के रूप में हुई है।
दोस्त के साथ पी थी शराब
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जैद अंसारी अपने दोस्त रितेश तोलानी के साथ शराब पीने के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान नशे की हालत में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस की चेतावनी
बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि ड्रंक एंड ड्राइव न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे कई बार जानलेवा हादसे भी हो जाते हैं। पुलिस द्वारा इस तरह के मामलों पर लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india