छत्तीसगढ़

Railway News: बस्तर के यात्रियों को बड़ी राहत: जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 15 मार्च को होगी रवाना

बस्तर क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच एक 'स्पेशल ट्रेन' चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह ट्रेन विशेष रूप से एक ट्रिप (फेरे) के लिए संचालित की जाएगी, जिससे बस्तर से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

JAGDALPUR NEWS. बस्तर क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच एक ‘स्पेशल ट्रेन’ चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह ट्रेन विशेष रूप से एक ट्रिप (फेरे) के लिए संचालित की जाएगी, जिससे बस्तर से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें:Crime News: होटल की छत पर सज रही थी हुक्के की महफिल, पुलिस के ‘प्रहार’ से मचा हड़कंप; संचालक गिरफ्तार

समय-सारणी और रूट

​गाड़ी संख्या 08563 (जगदलपुर-ठाकुर नगर): यह स्पेशल ट्रेन 15 मार्च 2026 को सुबह 08:00 बजे जगदलपुर से रवाना होगी। यात्रा के दौरान यह सुबह 08:55 बजे जेयपुर, 10:00 बजे कोरापुट और दोपहर 13:45 बजे रायगढ़ा पहुंचेगी। अगले दिन 16 मार्च को सुबह 10:45 बजे ट्रेन ठाकुर नगर स्टेशन पहुंचेगी।

​गाड़ी संख्या 08564 (ठाकुर नगर-जगदलपुर): वापसी में यह ट्रेन 18 मार्च 2026 को शाम 06:00 बजे ठाकुर नगर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19 मार्च को रात 22:45 बजे जगदलपुर वापस पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

​यह ट्रेन अपने मार्ग में जेयपुर, कोरापुट, रायगढ़ा, सिंगापुर रोड, मुनिगुड़ा, केसिंगा, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, आसनबोनी, खड़गपुर, अंदुल और भटनगर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच और सुविधाएं

​यात्रियों की आरामदायक यात्रा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं, जिनमें:

  • ​3 थर्ड एसी (3rd AC)
  • ​6 स्लीपर क्लास
  • ​5 जनरल कोच
  • ​2 सेकंड क्लास लगेज सह दिव्यांगजन कोच शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:Food Poisoning: शादी की खुशियां बनीं मुसीबत: बासी भोजन से 40 ग्रामीण बीमार, गांव में मचा हड़कंप

​वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. पवन कुमार ने बताया कि बस्तर क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। उन्होंने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india