छत्तीसगढ़

Accident News: जमही टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में घुसी, 3 युवकों की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जमही टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

BALOD NEWS. छत्तीसगढ़ के बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जमही टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:Accident News: रफ्तार का कहर: इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक ने बाइक को कुचला, युवक की मौत

​पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है। तीनों युवक गुजरवारा गांव के निवासी थे और कुसुम कसा से अपने गांव वापस लौट रहे थे।

सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत

​हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वे खड़े ट्रक को देख नहीं पाए। तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई है।

ये भी पढ़ें:Durg News: रील बनाने के लिए नकली पिस्टल से फायरिंग करने वाले 3 गिरफ्तार, पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक

पुलिस जांच जारी

​सूचना मिलने पर दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस ने लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india