Suicide News: जन्मदिन की पार्टी के बाद दो दोस्तों ने एक ही साड़ी से दी जान
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो घनिष्ठ मित्रों ने सोमवार की रात एक ही साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह शासकीय माध्यमिक शाला परिसर के पास बबूल के पेड़ पर दोनों के शव लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

RAIGHAR NEWS. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो घनिष्ठ मित्रों ने सोमवार की रात एक ही साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह शासकीय माध्यमिक शाला परिसर के पास बबूल के पेड़ पर दोनों के शव लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना का विवरण
मृतकों की पहचान दीपक बरैठ (20 वर्ष) निवासी तेतला और शिवशरण सिदार (21 वर्ष) निवासी कटंगपाली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को दीपक का जन्मदिन था। रविवार रात से ही दोनों दोस्त जन्मदिन का जश्न मना रहे थे और चिखली बाजार इलाके में उन्होंने साथ मिलकर शराब पी थी। इसके बाद दोनों ने स्कूल परिसर में स्थित एक बबूल के पेड़ पर एक ही साड़ी के अलग-अलग छोरों से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली
पुलिस की कार्रवाई
सुबह ग्रामीणों ने जब पेड़ पर शव लटके देखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुसौर पुलिस ने शवों को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल से पुलिस ने शराब की एक बोतल भी बरामद की है।
ये भी पढ़ें:Honeytrap: जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर युवक का बनाया अश्लील वीडियो, 1 लाख की मांग
जांच में जुटी पुलिस
मृतकों में शिवशरण मैकेनिक का काम करता था, जबकि दीपक मजदूरी करता था। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जन्मदिन की खुशियों के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने इतना आत्मघाती कदम उठाया।








