Crime News:चालू ट्रांसफार्मर से कीमती पुर्जे पार, अंधेरे में डूबा खेत; पुलिस गश्त पर उठे सवाल
घटना बरपाली निवासी किसान शिवांश खत्री के खेत की है। बताया जा रहा है कि चोरों ने रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर चालू ट्रांसफार्मर के महत्वपूर्ण हिस्से निकाल लिए। सुबह जब किसान अपने खेत पहुँचा, तब उसे इस छेड़छाड़ और चोरी की जानकारी हुई।

KORBA NEWS. जिले के उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरपाली गांव में बीती रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चांपा मुख्य मार्ग पर स्थित एक किसान के खेत में लगे सक्रिय (चालू) बिजली ट्रांसफार्मर को खोलकर चोरों ने उसके अंदर के कीमती पुर्जे पार कर दिए। इस घटना के बाद से किसान की खेती का कामकाज ठप हो गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
घटना बरपाली निवासी किसान शिवांश खत्री के खेत की है। बताया जा रहा है कि चोरों ने रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर चालू ट्रांसफार्मर के महत्वपूर्ण हिस्से निकाल लिए। सुबह जब किसान अपने खेत पहुँचा, तब उसे इस छेड़छाड़ और चोरी की जानकारी हुई।
ट्रांसफार्मर बंद होने से सिंचाई और अन्य कृषि कार्य रुक गए हैं, जिससे किसान को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाते हुए चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस और विभाग की कार्रवाई
मामले की सूचना तुरंत उरगा पुलिस और बिजली विभाग को दी गई है। उरगा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारी ट्रांसफार्मर की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि आवश्यक मरम्मत कर बिजली व्यवस्था बहाल की जा सके।