छत्तीसगढ़

Suicide News:एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े विंग कमांडर ने लगाई फांसी, विधायक कॉलोनी स्थित घर में मिला शव; सुसाइड नोट नहीं

घटना सुबह की है, जब घर की मेड काम करने पहुंची। कमरे का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। विंग कमांडर विपुल यादव का शव बेडरूम में पंखे से लटका हुआ था। हैरानी की बात यह है कि जिस समय उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया, उनके दोनों मासूम बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे।

RAIPUR NEWS. राजधानी के सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी इलाके ‘विधायक कॉलोनी’ (पुरैना) में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर का शव उनके घर में फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान विपुल यादव (39) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे और वर्तमान में रायपुर में तैनात थे।

ये भी पढ़ें:Honeytrap: जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर युवक का बनाया अश्लील वीडियो, 1 लाख की मांग

घर की मेड ने सबसे पहले देखा शव

घटना सुबह की है, जब घर की मेड काम करने पहुंची। कमरे का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। विंग कमांडर विपुल यादव का शव बेडरूम में पंखे से लटका हुआ था। हैरानी की बात यह है कि जिस समय उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया, उनके दोनों मासूम बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। मेड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

लव मैरिज और पारिवारिक विवाद की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला घरेलू कलह की ओर इशारा कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, विपुल ने साल 2014 में लव मैरिज की थी। उनकी पत्नी भी पहले एयरफोर्स में थीं, जो वर्तमान में दिल्ली के आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं और घटना के वक्त दिल्ली में ही थीं। पुलिस को अंदेशा है कि पत्नी से किसी बात को लेकर हुए विवाद के तनाव में आकर उन्होंने यह कदम उठाया होगा।

महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे यादव

विंग कमांडर विपुल यादव छत्तीसगढ़ में संवेदनशील ‘एंटी नक्सल ऑपरेशन’ से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। एक अनुशासित सैन्य अधिकारी के इस तरह के कदम ने विभाग और पुलिस दोनों को चौंका दिया है।

ये भी पढ़ें:Sex Racket: भिलाई के पॉश इलाके में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: बंगाल से बुलाई जाती थीं लड़कियां, ‘पॉइंटर’ भेजकर पुलिस ने दी दबिश

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मानकर तफ्तीश जारी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india