छत्तीसगढ़

Accident News: मेंटेनेंस या लापरवाही? हाईवे पर काम कर रही महिला की ट्रेलर से मौत

बिलासपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पलट गया। उसी समय सड़क की सफाई में जुटी महिला कर्मी उसकी चपेट में आ गई। भारी वाहन के नीचे दबने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

BILASPUR NEWS. रतनपुर बाईपास पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने नेशनल हाईवे पर चल रहे मेंटेनेंस कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाईवे की सफाई कर रही महिला कर्मी महिमा कोशले की बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:Crime News: बिलासपुर में लॉ छात्र ने की खुदकुशी: कमरे में मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी सरकंडा पुलिस

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पलट गया। उसी समय सड़क की सफाई में जुटी महिला कर्मी उसकी चपेट में आ गई। भारी वाहन के नीचे दबने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटे ट्रेलर को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार्यस्थल पर न बैरिकेडिंग थी, न चेतावनी बोर्ड और न ही ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था मौजूद थी। ऐसे में कर्मचारी तेज रफ्तार वाहनों के बीच काम करने को मजबूर थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर ठेकेदार सहित लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:RAIPUR NEWS: एक ही घर में मिलीं 5 लाशें; पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद कारोबारी ने लगाई फांसी!

रतनपुर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india