छत्तीसगढ़

Jagdalpur News: जिस युवती ने भेजा था जेल, उसी से जेल परिसर में रचाई शादी, कोर्ट की अनुमति से लिए सात फेरे

जेल परिसर में मंडप सजाया गया और जेल प्रशासन, पुलिस, अधिवक्ताओं तथा दोनों परिवारों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज से दोनों ने सात फेरे लिए। विवाह के बाद युवक को दोबारा जेल भेज दिया गया, जहां से कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसकी रिहाई होगी।

JAGDALPUR NEWS. बस्तर जिले के जगदलपुर सेंट्रल जेल में शनिवार को एक अनोखा और चर्चित नजारा देखने को मिला। दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के मामले में पिछले सात महीनों से जेल में बंद युवक ने न्यायालय की अनुमति से उसी युवती के साथ विवाह किया, जिसने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जेल परिसर में मंडप सजाया गया और जेल प्रशासन, पुलिस, अधिवक्ताओं तथा दोनों परिवारों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज से दोनों ने सात फेरे लिए। विवाह के बाद युवक को दोबारा जेल भेज दिया गया, जहां से कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसकी रिहाई होगी।

ये भी पढ़ें:Crime News: ऋषिकेश में था पूरा परिवार… बिलासपुर में चोरों ने खाली घर पर बोला धावा, एसी उखाड़कर लाखों की चोरी

जानकारी के अनुसार, परपा थाना क्षेत्र के राजूर गांव निवासी सुरेश सेठिया और युवती (बदला हुआ नाम) जगदलपुर के एक पेट्रोल पंप पर साथ काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और वे शादी करना चाहते थे। आरोप है कि युवक के परिजनों के विरोध और शादी से इनकार के बाद युवती ने परपा थाने में दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जेल में बंद रहने के दौरान भी युवती उससे मिलने जाती रही। बाद में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने पर युवती ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में विवाह की अनुमति मांगी। कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद जेल प्रशासन ने परिसर में विवाह की पूरी व्यवस्था कराई।

ये भी पढ़ें:CGPSC Scam: CGPSC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार, अब मनी ट्रेल से खुलेंगे राज!

विवाह के बाद युवती ने कहा कि वह अपने पति की जल्द रिहाई चाहती है ताकि दोनों नया जीवन शुरू कर सकें। वहीं सुरेश ने कहा कि यह फैसला दोनों परिवारों और न्यायालय की सहमति से लिया गया है तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसके जेल से बाहर आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india